फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Comfortable e-rickshaw with metro will make the way of commuters easier

नोएडा: इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर मंगू सिंह ने शुरू की ई-रिक्शा सर्विस, खुद भी की सवारी

Fri, 29 Oct 2021 09:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 09:39 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो प्रभावी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये लास्ट माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए प्रयासरत है। इससे बढ़ते प्रदूषण पर भी लगाम लगाई जाएगी। यहां वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Comfortable e-rickshaw with metro will make the way of commuters easier
नोएडा में मेट्रो फीडर सर्विस का शुभारंभ मंगू सिंह ने किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस एवं सर्विसेज कंपनी ईटीओ मोटर्स ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) के साथ मिलकर नोएडा में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करने के लिए ई-रिक्शा सर्विस शुरू की है। दिल्ली मेट्रो के एमडी मंगू सिंह ने ब्लू लाइन पर सेक्टर-63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मंगू सिंह और ईटीओ के अधिकारियों ने इसकी सवारी भी की। एक ई-रिक्शा को महिला और एक को पुरुष चालक ने चलाया। यात्रियों को ले जाने के लिए इसे महिलाएं भी चलाएंगी। इसे बेहद आरामदेह और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ई-रिक्शा सेवा एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली मेट्रो प्रभावी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये लास्ट माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए प्रयासरत है। इससे बढ़ते प्रदूषण पर भी लगाम लगाई जाएगी। यहां वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। प्रत्येक ई-रिक्शा में किलोमीटर के हिसाब से किराये की सूची लगाई गई है, ताकि किसी तरह का विवाद न हो। यह ई-रिक्शा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से पांच किलोमीटर के दायरे में आने-जाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर में 1000 ई-रिक्शा चलेंगे
ईटीओ प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल 25 ई-रिक्शा मंगा लिए गए हैं। इस माह के अंत तक 25 और आ जाएंगे। इसे नोएडा के छह स्टेशनों पर चलाया जाएगा। एक साल में दिल्ली-एनसीआर में 1000 ई-रिक्शा उतारे जाएंगे। इस मौके पर महिला चालक बेहद खुश थीं। करीब 12 महिलाएं वहां उपस्थित थीं। चालक लक्ष्मी रावत ने बताया कि वह उत्तरी दिल्ली में रहती हैं और यहां ई-रिक्शा चलाएंगी। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली से आईं महिला चालक सुनीता ने बताया कि वह पहली बार ई-रिक्शा चलाएंगी।


तीन कॉरिडोर जल्द होंगे मंजूर : मंगू सिंह
डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने कहा कि यहां ई-रिक्शा की सर्विस शुरू कराने से ज्यादा खुशी उन्हें इस बात की है कि इसे महिलाएं चलाएंगी। डीएमआरसी दिल्ली-एनसीआर में 390 किलोमीटर को कवर करती है और 30 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं। अभी 65 किलोमीटर में मेट्रो का कार्य चल रहा है। 40 किलोमीटर के तीन कॉरिडोर जल्द से जल्द मंजूर होंगे। घर से निकलकर ऑफिस तक के सफर को आसान बनाने के लिए ई-रिक्शा सहायक होगी। उद्घाटन के मौके पर डायरेक्टर ऑपरेशंस एके गर्ग, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस विकास कुमार समेत दिल्ली मेट्रो के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ईटीओ मोटर्स के एमडी और सीईओ एनके रावल ने कहा कि इस लांच के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा सात मेट्रो स्टेशनों तक हो गई। दिसंबर के अंत तक इसे 20 मेट्रो स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed