फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Colorful lights to adorn major roads in Greater Noida before Diwali.

Noida News: दिवाली से पहले ग्रेनो की प्रमुख सड़कों पर दिखेगी रंग-बिरंगी रोशनी

Thu, 01 Oct 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Colorful lights to adorn major roads in Greater Noida before Diwali.
नोएडा एंट्री गेट से हल्दौनी मोड़, गैलेक्सी वेगा से गौड़ सिटी अंडरपास व खैरपुर से राजेश पायलट रोटरी तक स्ट्रीट लाइट पर काम शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कों और एंट्री पर रंग-बिरंगी और डिजाइन लाइटें नजर आएंगी। इसके लिए रात के समय बेहतर रोशनी, सड़क सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता वाला स्ट्रीट लाइट नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। तीन प्रमुख मार्ग पर दिया व अन्य डिजाइन के साथ स्ट्रीटलाइट लगाने पर करीब 6.46 करोड़ रुपये खर्च होगा।



ग्रेनो प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी के विभाग वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल ने बताया कि कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री पॉइंट से हल्दौनी मोड़ तक करीब 1.50 किलोमीटर मार्ग पर नौ मीटर ऊंचे डबल व सिंगल विंग के 108 पोल लगाए जाएंगे। वहीं, गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौड़ सिटी अंडरपास तथा खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी तक करीब 4 किलोमीटर मार्ग पर 217 पोल लगाए जाएंगे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा एंट्री पॉइंट के पास चार मूर्ति चौराहे से एक मूर्ति रोटरी तक 130 मीटर चौड़ी सड़क पर 09 मीटर ऊंचे कोनिकल आर्च पोल लगाए जाने प्रस्तावित हैं। डिजाइनर पोल के साथ इस प्रोजेक्ट पर करीब 3.74 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित है।
विज्ञापन




इन कामों को शुरू करने के लिए पिछले दिनों टेंडर प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इन तीनों रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइट लग जाने से निवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। जहां पहले से लाइट लगी हैं, वहां भी सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed