फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi to review preparations for Expo Mart trade show in greater noida PM Modi may inaugurate it

Expo Mart: ट्रेड शो की तैयारी का जायजा लेंगे CM योगी, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन; कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Thu, 18 Sep 2025 06:56 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 06:56 PM IST
सार

सीएम योगी ट्रेड शो के उद्घाटन से एक दिन पहले 24 सितंबर को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा आएंगे और 25 सितंबर तक यहीं रहेंगे। ट्रेड शो के उद्घाटन अवसर के दौरान पीएम और सीएम सुरक्षा की कमान इस बार चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी।

विज्ञापन
CM Yogi to review preparations for Expo Mart trade show in greater noida PM Modi may inaugurate it
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल (शुक्रवार) एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इस दौरान वह ट्रेड शो के आयोजन स्थल वाली जगह का निरीक्षण करने के साथ इसमें स्टॉल लगाने वाले लोगों के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही दोपहर करीब 1:30 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी विभागों के प्रमुख सचिव, जिले और मंडल के प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


 

ट्रेड शो में इस बार 2500 प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसमें लाखों दर्शक आएंगे। इसमें कंट्री पार्टनर रूस बनेगा। इस कारण ट्रेड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। उद्घाटन के दौरान कई देशों के राजनयिक भी शामिल होंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री स्वयं तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। सीएम पहले राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट आएंगे। फिर गाजियाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद हिंडन एयरपोर्ट से वह हैलीकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इसे देखते हुए एक्सपो मार्ट पर हैलीपैड को भी तैयार करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी अधिकारियों ने हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां देखीं। सीएम के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया अंडरपास, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर और नॉलेज पार्क गोलचक्कर के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन

गैर जनपद से आएंगे एक हजार जवान
सीएम योगी ट्रेड शो के उद्घाटन से एक दिन पहले 24 सितंबर को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा आएंगे और 25 सितंबर तक यहीं रहेंगे। ट्रेड शो के उद्घाटन अवसर के दौरान पीएम और सीएम सुरक्षा की कमान इस बार चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी। इसमें आठ डीसीपी, नौ एडीसीपी, 37 एसीपी, 70 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक और सैकड़ों सिपाही शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएसी की सात कंपनियां भी तैनात रहेंगी। खास बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस जवान अन्य जनपदों से बुलाए जाएंगे। पीएम के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना है, लेकिन पुलिस ने सड़क मार्ग से भी वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed