फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi and Akhilesh Yadav called the former Governor to express their grief

नोएडा: सीएम योगी और अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यपाल को फोन कर जताया दुख; रक्षामंत्री श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे

Sun, 13 Sep 2026 03:11 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 13 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शाम आवास पहुंचेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi and Akhilesh Yadav called the former Governor to express their grief
सत्यवती मिश्र का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : X @KalrajMishra

विस्तार

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का 97 साल की उम्र में निधन होने पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बांगड़े ने कलराज मिश्र को फोन कर दुख जताया और ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन


भाजपा के जिला महामंत्री अमित त्यागी ने बताया कि कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती लंबे समय से लंग्स इन्फेक्शन से पीड़ित थीं। करीब एक हफ्ते से अस्पताल में एडमिट थीं, बीच में सही भी हो गईं थी, लेकिन फिर अस्पताल भर्ती करना पड़ा था। शनिवार देर रात हुई उनकी मौत के बाद सोमवार की सुबह राजस्थान के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा सांसद व केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग ने फोन पर उनसे बात कर दुख जताया। 
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर 94 स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर बिहार के कैबिनेट अश्विनी चौबे, उत्तर प्रदेश के सुनील शर्मा, सांसद अरुण सिंह, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह समेत अन्य नेता मौके पर मौजू मौजूद रहे। 

आज शाम रक्षामंत्री पहुंचेंगे आवास
अमित त्यागी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शाम को पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के सेक्टर 51 स्थित उनके आवास पहुंचेंगे और श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed