फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clean air was available only on four out of the last 12 days, pollution has made breathing difficult since Diwali.

Noida News: पिछले 12 में से 4 दिन ही मिली स्वच्छ हवा, दिवाली के बाद से प्रदूषण ने फुलाई सांसें

Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Clean air was available only on four out of the last 12 days, pollution has made breathing difficult since Diwali.
अंबाला-जलबेड़ा रोड पर सुबह के समय छाई हल्की धुंध। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हवा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। इस वजह से दिन में भी धुंधला मौसम हो रहा है। खासतौर पर सुबह व शाम को हल्का कोहरा छा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक को तुलनात्मक रूप से देखें तो बीते 12 दिनों में सिर्फ चार दिन ही हवा साफ मिली। दीपावली के दिन दोपहर तक भी हवा साफ थी पर इसके बाद से हवा में प्रदूषण के कणों की मात्रा बढ़ गई, जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। दीपावली से पहले 15, 17, 18 और 20 अक्तूबर को एक्यूआई 100 तक ग्रीन स्तर पर रहा था, मगर दिवाली के दौरान 20 अक्तूबर से लगातार एक्यूआई 100 से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

हल्की राहत भी
दीपावली से लेकर शुक्रवार तक जहां एक्यूआई रेड के साथ ऑरेंज स्तर रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शनिवार के बाद लगातार दूसरे दिन एक्यूआई येलो स्तर पर रिकॉर्ड किया गया, जिससे हवा में प्रदूषण की स्थिति कम हुई। रविवार को भी एक्यूआई 127 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


इस तरह स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रदूषण का असर

- एक से लेकर 50 तक एक्यूआई का स्तर अच्छा माना जाता है।
- 50 से 100 के बीच का स्तर मध्यम होता है।
- 101 से 150 स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
- 151 से 200 अस्वस्थ होता है, इससे संवेदनशील लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं।


हवा में प्रदूषण की स्थिति
तारीख- एक्यूआई- हवा में प्रदूषण
21 अक्तूबर- 234- पीएम 2.5
22 अक्तूबर- 312- पीएम 2.5
23 अक्तूबर- 253- पीएम 2.5
24 अक्तूबर- 211- पीएम 2.5
25 अक्तूबर- 139- पीएम 2.5
नोट- पीएम 2.5 हवा में मौजूद वे छोटे और खतरनाक कण होते हैं जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। ये कण आसानी से हवा में सांस लेने पर हमारे फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मौसम रह सकता है खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 27 अक्तूबर को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। पावली के बाद से अब वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार दिखने लगा है। प्रदूषण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
-अजय सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed