फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Claim of supplying 30 MLD of Ganga water, yet TDS levels exceed 1500.

Noida News: 30 एमएलडी गंगाजल देने का दावा फिर भी पानी में टीडीएस 1500 पार

Sun, 11 Oct 2026 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Claim of supplying 30 MLD of Ganga water, yet TDS levels exceed 1500.
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू में पानी ले कारण खराब हो रहे फिल्टर
निवासी उठा रहे सवाल कि 21 से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के बाद कैसा पानी मिलेगा, बीमार न कर दे पानी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।

शहर के बहुमंजिला आवासीय इमारतों वाले 7 एक्स सेक्टरों (74-79) व 116, 117 में सप्लाई होने वाले पानी की सेहत बिगड़ी हुई है। यहां पर अलग-अलग सोसाइटी के फ्लैटों में पहुंचने वाले पानी में टोटल डिसॉल्वड सॉलिड्स (टीडीएस) का स्तर 1500 के पार पहुंच रहा है। किसी किसी दिन तो 3200 पहुंच रहा है। यह स्थिति तब है जब नवंबर-2025 से नोएडा प्राधिकरण का इन सेक्टरों के लिए 30 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति का दावा है। गंग नहर की सफाई के चलते 21 अक्तूबर से करीब एक महीने तक नोएडा को गंगाजल नहीं मिलेगा। यहां सोसाइटी के निवासी सवाल उठा रहे हैं कि उस स्थिति में कैसा पानी मिल पाएगा।



7 एक्स सेक्टरों में छोटी-बड़ी 30 सोसाइटी हैं। इनके साथ ही सेक्टर-116-117 को मिलाकर 2 लाख से ज्यादा आबादी के लिए गंगाजल परियोजना की तैयारी प्राधिकरण ने अलग से की थी। 2 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से यहां सेक्टर-116 के यूजीआर तक 40 एमएलडी गंगाजल पहुंचाने की पाइप लाइन प्राधिकरण ने बिछवाई थी। 9 नवंबर 2025 को विधायक पंकज सिंह से परियोजना का लोकार्पण करवाया गया था। सेक्टर-116 स्थित जलाशय में टैंक की क्षमता 5 एमएलडी है। ऐसे में यहां पर दिन में करीब आठ बार गंगाजल आपूर्ति का दावा था। इससे पहले सेवन एक्स सेक्टरों में सेक्टर-65 के यूजीआर से गंगाजल की सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन


--------------

निवासी पूछ रहे गंगाजल कहां जा रहा-

-सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 निवासी बृजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को पानी में टीडीएस का स्तर 1590 था। इसके पहले 4 अक्तूबर को 3270 था। बृजेश ने बताया कि 1500 से कम टीडीएस का पानी फ्लैट में रहने वालों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सेक्टर-77 की एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी के निवासियों ने एक निजी लैब से 1 अक्तूबर को पानी के नमूने परीक्षण के लिए भरवाए थे। यहां पर टीडीएस का स्तर 2787 पाया गश है। सोसाइटी निवासी आशीष कुमार ने बताया कि पानी का खारापन बड़ी समस्या बना हुआ है।


कोट-

प्राधिकरण की तरफ से आपूर्ति में पानी 400-500 टीडीएस का दिया जा रहा है। अंदर बिल्डर उसमें सीधे खींचकर भू-जल मिला रहे हैं। कारण यह है कि कई सोसाइटियों में पानी का कनेक्शन कम फ्लैट के लिए लिया गया है। अब कब्जा दो गुने से ज्यादा फ्लैटों में दिया जा चुका है।
आर पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।


अंतरिक्ष गोल्फ व्यू में पानी ले कारण खराब हो रहे फिल्टर

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू में पानी ले कारण खराब हो रहे फिल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed