{"_id":"60ddfd3a8ebc3ebb940f84c0","slug":"civic-mewat-news-noi5909864142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की घोषणा के पांच साल बाद भी पुन्हाना और पिनगवा में नहीं बन सका बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की घोषणा के पांच साल बाद भी पुन्हाना और पिनगवा में नहीं बन सका बाईपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। पुन्हाना और पिनगवां में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब पांच साल पहले पुन्हाना की एक रैली में बाईपास बनाने की घोषणा पर अभी तक अमन नहीं हो सका है। जिससे इलाके के लोगों में नाराजगी बढ़ी है। बाईपास न बनने से दोनों शहर की मुख्य सड़कों पर आए दिन जाम लगा रहता है। यह मुद्दा विधान सभा में भी उठाया जा चुका है। इतना हीं नहीं बाईपास बनाने के लिए सरकार के ई भूमि पोर्टल पर करीब 70 फीसदी किसान अपनी सहमति भी जता चुके हैं। लोगों ने पिनगवां और पुन्हाना में बाईपास बनाने की मांग की है। जिससे आम लोगों को आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। पुन्हाना बाईपास के लिए 07 गांव के 336 किसानों की 80 एकड़ जमीन व पिनगवां बाईपास के लिए 3 गांव के 198 किसानों की 63 एकड़ जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा।
पिनगवंा निवासी नग्गर पंच, न्याज मोहम्मद, बक्कर कुरैशी, इब्राहीम पंच, लियाकत अलवी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की मांग पर करीब पांच साल पहले पुन्हाना में आयोजित एक रैली में पुन्हाना और पिनगवां में बाईपास बनाने की घोषणा की थी। जिससे शहर से गुजरने वाली सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दवाब को कम किया जा सके। इसका सर्वे भी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा चुका है। बाईपास को उत्तर या दक्षिण क्षेत्र से निकाले जाने पर पूर्व विधायक रहीश खान और हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन औरंगजेब की आपसी खींचातान में ये मामला अधर में है। पुन्हाना में बाईपास न होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी जमालगढ़ रोड, बीसरू रोड, होडल-नगीना रोड व पिनगवां में शिकरावा रोड, ढाणा मोड, तेड मोड़ पर है।
बाईपास के लिए सरकार बजट पास कर चुकी है
करीब एक साल पहले हरियाणा सरकार पुन्हाना, पिनगवां सहित प्रदेश में करीब 10 बाईपास बनाने की मंजूरी दे चुकी है। इतना ही नहीं सभी बाईपास के निर्माण के लिए बजट में 905.67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर चुकी है। बजट की मंजूरी होने के बाद लोगों को जल्द निर्माण की उम्मीद थी।
विज्ञापन
किस गांव की कितनी जमीन अधिग्रहण होगी
पुन्हाना बाईपास-
गांव किसान जमीन
घीडा 10 05 एकड़
बासदल्लाह 75 15 एकड़
पुन्हाना 147 33 एकड़
पटाकपुर 51 10 एकड़
गौधोला 30 07 एकड़
चांदनकी 03 02 एकड
शमशाबाद 20 08 एकड
--------------------
पिनगवां बाईपास
गांव किसान जमीन
लाहाबास 28 17 एकड़
पिनगवां 120 41 एकड़
खानपुर घाटी 50 05 एकड
-------------------------
3 गांव 198 किसान 63 एकड़ जमीन
आंकडे सोर्स राजस्व विभाग पुन्हाना
---------------------------------------
पुन्हाना में 70 और पिनगवां के करीब 88 फीसदी किसानों ने ई-पोर्टल पर अपनी सहमति दे दी है। जैसे ही सरकार की ओर से जमीन के रेट निर्धारित हो जाएंगे, बाईपास पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -शमशेर सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग
------
सीएम की घोषणा पर अमल नहीं हुआ है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था। मुख्यमंत्री की घोषणा केवल दिखावा है। अगर सरकार दोनो बाईपास बनाती है तो हम उनका स्वागत करेंगें। -मोहम्मद इलयास पूर्व मंत्री एंव कांग्रेस विधायक, पुन्हाना