फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic amenities

कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों को मिले सरकार की योजना का लाभ : प्रतीक जैन

Mon, 31 May 2021 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
नूंह :
विज्ञापन

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बच्चों की सूची बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में सोमवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डालसा) के सचिव एवं सीजेएम प्रतीक जैन ने सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन राजेश छोकर के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने आर्थिक सहायता करने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए जिले में ऐसे बच्चों की सूची बनानी होगी, जो कोविड के दौरान अपने माता-पिता अथवा माता या पिता में से किसी एक को खो चुके हैं।

राजेश छोकर ने बताया कि जिले में इस प्रकार के बच्चों की सूची तैयार करने की दिशा में कार्य चल रहा है। उन्होंने जिले की चाइल्ड हेल्प लाईन को इस बारे में निर्देश दिए हैं। बता दें, चाइल्ड हेल्प लाईन द्वारा जिले में गांव स्तर पर उक्त योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बच्चों को सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आमजन को भी आगे आना होगा। अपने गांव, मोहल्ले या कस्बे में ऐसे बच्चों की पहचान करने तथा उनकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाईन को देने में सभी लोग अपना सहयोग करें। कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों को किसी भी व्यक्ति को सीधे गोद न दें। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया स्टेट अडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी के माध्यम से पूरी की जाती है। बिना कानूनी प्रक्रिया बच्चा गोद देना एक कानूनी अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन बच्चों की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, जिला बाल संरक्षण ईकाई या बाल कल्याण समिति को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed