{"_id":"69aeecd5fb7398aea90cce6b","slug":"city-residents-have-been-breathing-bad-air-for-three-days-straight-noida-news-c-1-noi1095-4031268-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन दिन से लगातार खराब हवा में सांस ले रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन दिन से लगातार खराब हवा में सांस ले रहे शहरवासी
विज्ञापन
तीन दिन से लगातार खराब हवा में सांस ले रहे शहरवासी
नोएडा का एक्यूआई 210 और ग्रेटर नोएडा का 260 दर्ज किया गया
अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मार्च के 10 दिन बीतने वाले हैं, गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं, प्रदूषण में भी कमी दर्ज नहीं हो रही है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक शहरवासियों को पिछले तीन दिन से लगातार खराब हवा में सांस लेना पड़ रहा है।
नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले तीन दिन से ऑरेंज जोन में बना हुआ है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 210 और ग्रेटर नोएडा का 260 दर्ज किया गया। वहीं, सबसे साफ हवा नोएडा के सेक्टर-62 की रही और सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 की रही। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में तापमान में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण की वजह से सुबह के समय धुंध छाई रहती है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सप्ताह के अंत तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।