फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City residents give grand farewell after the marriage of acid attack survivor

Noida News: एसिड अटैक सर्वाइवर की शादी के बाद शहर वासियों ने दी ग्रैंड फेयरवेल

Fri, 15 Mar 2024 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
City residents give grand farewell after the marriage of acid attack survivor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। एसिड अटैक सर्वाइवर की शादी के बाद शिरोज कैफे में शहर वासियों ने ग्रैंड फेयरवेल दिया। एसिड अटैक के बाद रितु सैनी का चेहरा झुलस गया था। उन्हें ऐसा लगा कि अब जीवन में कुछ बचा ही नहीं। लेकिन, सच्चे प्यार ने रितु के जीवन में फिर से खुशियां भर दी। एसिड अटैक सर्वाइवर रितु की शादी 12 मार्च को बड़े धूमधाम से हुई। सच्चे प्यार की इस कहानी को नोएडा वालों ने भी सराहा और नोएडा स्टेडियम स्थित शेरोज कैफे ने रितु, शाहिल की जोड़ी को विदाई दी। इसमें नोएडा के कई एनजीओ, पुलिस अधिकारी और गणमान्य शामिल हुए।


--

बेटी दामाद की तरह दी विदाई



रितु पर एसिड अटैक 2012 में हुआ था। उसके बाद वो लगातार छांव फाउंडेशन के साथ मिलकर एसिड अटैक के खिलाफ काम कर रही हैं। वह सर्वाइवर के रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग सेंटर की मैनेजर है। वो नोएडा में ही रह रही थीं, उन्हें नोएडा के लोगों ने बेटी की तरह विदाई दी। रितु बताती है कि नोएडा के लोगों ने जो प्यार दिया वो मैं कभी भूल नहीं सकती। यहां से मैने अपने जीवन की दोबारा शुरुआत की है। एसिड अटैक के बाद मेरा जीवन जैसे बिल्कुल खत्म हो चुका था, लेकिन यहां पर लोगों ने सहारा दिया बेटी की तरह प्रेम दिया।
विज्ञापन


कौन कौन हुए शामिल
रितु की शादी 12 मार्च को रोहतक में हुई थी, उनका हाथ थामने वाले शाहिल मुंबई में रहते हैं और वहीं नौकरी करते हैं। शादी के बाद रितु मुंबई में ही शिफ्ट हो गई है। उनके रिसेप्शन में डीसीपी क्राइम शक्ति अवस्थी, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, किसान नेता अतुल यादव, अर्जुन प्रजापति, नेफोवा महासचिव श्वेता भारती, दीपांकर कुमार, भविष्य एनजीओ के विकास झा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed