फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City e-buses are not stopping at the stoppage, increasing the trouble of passengers

Noida News: स्टॉपेज पर नहीं रुक रहीं सिटी ई-बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 09 Sep 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
City e-buses are not stopping at the stoppage, increasing the trouble of passengers
- चालक बस रोकने के बजाय बढ़ा देते हैं रफ्तार, यात्रियों को ऑटो या निजी वाहनों का लेना पड़ रहा सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संचालित की जा रही सिटी ई-बसें यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। आरोप है कि कई रूटों पर चालक निर्धारित बस स्टॉपेज पर बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर निकल जाते हैं। बस नहीं रुकने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में उन्हें ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
यात्रियों के मुताबिक, यह समस्या खासकर व्यस्त रूटों और प्रमुख बस स्टॉपेज पर सामने आ रही है। उनका आरोप है कि चालक अधिक से अधिक किलोमीटर पूरा करने के प्रयास में कई बार स्टॉपेज पर बस नहीं रोकते। इससे सिटी बस सेवा शुरू करने का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से जगत फार्म तक परेशानी
नोएडा के कुलेसरा से सूरजपुर होते हुए परी चौक तक चलने वाले रूट पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय, जिला न्यायालय, विकास भवन, जगत फार्म और अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट जैसे प्रमुख स्थानों पर दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद कई बार ई-बसें निर्धारित स्टॉपेज पर नहीं रुकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री राजवीर ने बताया कि प्रमुख बस स्टॉपेज पर बस को कम से कम दो-तीन मिनट रोकना चाहिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से चढ़ने और उतरने का समय मिल सके। बस नहीं रुकने पर यात्रियों को अतिरिक्त किराया खर्च कर ऑटो या अन्य साधनों से जाना पड़ता है।


स्टॉपेज पर बस नहीं रोकने वाले चालकों की शिकायतें मिल रही हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश वर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed