फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City bus routes will change based on the number of passengers.

Noida News: यात्रियों की संख्या के आधार पर बदलेंगे सिटी बसों के रूट

Sun, 13 Sep 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
City bus routes will change based on the number of passengers.
-फोटो
विज्ञापन


-कई मौजूदा रूट पर नहीं मिल रहे यात्री, ग्रेनो वेस्ट पर मिल रहे पर्याप्त यात्री

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में सिटी बसों के संचालन को यात्रियों की जरूरत के मुताबिक बेहतर बनाने के लिए परिवहन निगम ने रूट का दोबारा सर्वे शुरू किया है। विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की संख्या और बसों की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर कम यात्रियों वाले रूट में बदलाव करने के साथ जरूरत वाले नए मार्ग भी शामिल किए जाएंगे।
शहर में सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद कुछ मार्गों पर यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंच रही है। वहीं, कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों को सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। इसे देखते हुए मौजूदा रूट की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी है, जबकि कुछ अन्य मार्गों पर अंतिम स्टॉप तक पहुंचते-पहुंचते बस में चुनिंदा यात्री ही रह जाते हैं। इससे बसों के संचालन में अपेक्षित राजस्व नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि दिनभर में किस रूट पर कितने यात्री बसों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा किन क्षेत्रों से सार्वजनिक परिवहन की अधिक मांग है और वहां वर्तमान में बस सेवा उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। सर्वे पूरा होने के बाद यात्रियों की जरूरत और संख्या के आधार पर रूट में बदलाव तथा नए मार्ग शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वहीं, अधिक मांग वाले क्षेत्रों में नई बस सेवा शुरू करने की संभावना भी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बस संचालन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। सर्वे के आधार पर जरूरी बदलाव किए जाएंगे, ताकि बस सेवा यात्रियों के लिए अधिक उपयोगी और संचालन आर्थिक रूप से बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed