फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Citizens should take necessary precautions in case of extreme cold: Deputy Commissioner

अधिक ठंड पडने पर आवश्यक सावधानियां बरतें नागरिक : उपायुक्त

Sun, 16 Jan 2022 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Citizens should take necessary precautions in case of extreme cold: Deputy Commissioner
नूंह। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारत मौसम विज्ञान केंद्र तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा के द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में सामान्यत: दिसंबर से जनवरी माह के बीच ठंड की व्यापकता और तीक्षणता कभी-कभी शीतलहर का रूप ले लेती है। उपायुक्त ने ठंड के दौरान लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामान्य तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से कम होने पर शीतलहर उत्पन्न होती है। लोगों को चाहिए कि शीतलहर के समय जहां तक हो सके घर से बाहर आवश्यक कार्यों हेतु दिन में निकले। उपलब्ध गर्म व ऊनी कपड़ों को पहना जाना चाहिए। रात्रि के समय यदि बाहर कार्य करने की नौबत आये तो अपने पास अलाव तापने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि शीतलहर के समय ज्यादातर गर्म भोजन का सेवन करना चाहिए, गुड़ व तिल से बने पदार्थों का सेवन करने से ठंड का प्रतिरोध करने में आसानी रहती है। सबसे अहम बात शारीरिक श्रम की है, यदि व्यक्ति रोजाना शारीरिक श्रम व व्यायाम सुबह के वक्त करे और तेल की मालिश करे तो शीतलहर से बचाव करने में सहायता मिलती है। शीतलहर के कारण जिन व्यक्तियों के हाथों व पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। उन्हें धूम्रपान नहीं करना चाहिए। शीतलहर से बचाव हेतु भ्रमणशील लोगों को रात्रि के समय रैन बसेरों, सार्वजनिक भवनों व धर्मशालाओं में समय व्यतीत करना चाहिए। खुले स्थानों पर रात्रि का समय व्यतीत करने में परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed