फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chrysanthemum show started, Shivalik Park grounds bloomed

Noida News: गुलदाउदी शो का आगाज, खिला शिवालिक पार्क मैदान

Sat, 14 Dec 2024 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Chrysanthemum show started, Shivalik Park grounds bloomed
गुलदाउदी शो का आगाज, खिला शिवालिक पार्क मैदान
विज्ञापन

नोट-फोटो हैं।

गुलदाउदी शो का आगाज, खिला शिवालिक पार्क मैदान
-दो दिवसीय शो शनिवार को हुआ शुरू, प्रदर्शित की गई आकृतियां व फूल बने आकर्षण का केंद्र

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-33 ए शिवालिक पार्क मैदान में शनिवार को दो दिवसीय गुलदाउदी शो शुरू हुआ। शो का शुभारंभ नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने किया। आम जन के लिए निशुल्क रखे गए इस शो के बारे में सीईओ ने कहा, गुलदाउदी (क्रिसैन्थमम) प्यार और लंबे जीवन का संदेश देता है। सीईओ ने बताया, पहली बार गुलदाउदी शो बड़े स्तर पर किया गया है। फरवरी में होने वाला नोएडा फ्लावर शो इस बार और भव्य रूप में किया जाएगा। ऐसे आयोजनों को करने के पीछे मकसद शहरवासियों को एक साथ लाने और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने का है।



यह शो देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग व स्कूलों के छात्र पहुंचे। यहां खिली धूप में गुलदाउदी फूलों के बीच शहरवासियों ने शनिवार की छुट्टी का लुत्फ उठाया। प्रदर्शनी मैदान में नर्सरी और खाने-पीने के भी स्टॉल लगवाए गए हैं। लोगों ने गुलदाउदी की 20 से अधिक प्रजातियों के फूलों को देखा और उनके बारे में जाना। इसके साथ ही बहुत से लोग अपने घरों के लिए भी गुलदाउदी के पौधे लेकर गए। शाम को कई स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रदर्शनी में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-94 में प्रस्तावित जापानी पार्क, बन रहे वेस्ट टू वंडर पार्क की डिजाइन को प्रदर्शित किया। वेस्ट टू वंडर पार्क को नोएडा नेचर ट्रेल के नाम से प्रदर्शित किया गया है। यहां शहर से निकलने वाले कबाड़ से बने जानवरों की आकृतियां लगाई गई हैं। यह शो रविवार को शाम 8 बजे तक जारी रहेगा। प्रवेश निशुल्क रखा गया है। विभिन्न श्रेणी के विजेताओं को रविवार को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपग्रह, मोर, नोएडा की आकृतियों ने खींचा ध्यान-

गुलदाउदी शो में फूलों से बनी कई आकृतियां लगाई गई हैं। इसमें गुलदाउदी से उपग्रह की आकृति बनाई गई है। हिंदी व अंग्रेजी में नोएडा लिखा गया है। इसी तरह शिमला-मिर्च और बड़े मिर्च से मोर की आकृति बनाई गई है। एक जगह पर फूलों से ऊं की आकृति बनाकर शेल्फी प्वाइंट बनाया गया है यहां पर बैकग्राउंड में इस्कॉन मंदिर है। इसी तरह गुलदाउदी के फूलों से दिल की बड़ी आकृति व सजावट मैदान में की गई है। सीईओ ने बताया कि इस सजावट के लिए बंगलुरू से भी कुछ कलाकारों को बुलाया गया था जिनकी मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed