{"_id":"64c50f83a60fc72f3708dd86","slug":"chinese-manjha-was-being-sold-online-three-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-20369-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन बेच रहे थे चाइनीज मांझा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन बेच रहे थे चाइनीज मांझा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मोनो-काइट के नाम से बना रखी थी वेबसाइट, फेसबुक और यू-ट्यूब का भी किया जा रहा था इस्तेमाल
एक आरोपी बीबीए तो दूसरा आईटीआई पास, दो आरोपियों को फरीदाबाद व एक को मदनपुर खादर से पकड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -
201 चरखियां आरोपियों से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन चाइनीज मांझा बेच रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जवाहर कालोनी, न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप, फरीदाबाद निवासी अली हसन (36), हर्ष वर्धन खत्री (28) और ऋतिक कुमार चौरसिया (24) के रूप में हुई है। आरोपी वेबसाइट के अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर भी चाइनीज मांझा बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाइनीज मांझे की 201 चरखियां बरामद की हैं। हर्ष ने बीबीए और अली ने आईटीआई से डिप्लोमा किया हुआ है।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि हाल ही में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कई लोग जख्मी हो गए थे जबकि एक बच्ची की जान चली गई। इसके अलावा कई पशु और पक्षी भी जख्मी हुए थे। पुलिस लगातार मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। छानबीन के दौरान पुलिस को ऑनलाइन मांझा बेचने की खबर मिली। जानकारी जुटाने पर पता चला कि गिरोह का एक आरोपी मदनपुर खादर, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में आने वाला है। पुलिस ने मदनपुर में जाल बिछा दिया। इस बीच ऋतिक चौरसिया को दबोच लिया गया। इसके पास से पुलिस ने 16 चरखियां बरामद कीं। ऋतिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने फरीदाबाद से हर्ष को गिरफ्तार कर 69 चरखियां बरामद कीं। इसके बाद हर्ष की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद से ही अली हसन को दबोच लिया। इसके पास 116 चरखियां मिलीं। आरोपी जल्द रुपये कमाने के लिए चाइनीज मांझे का धंधा कर रहे थे। हर्ष ने मोनो-काइट के नाम से वेबसाइट बनाई थी। इसके अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर भी अपना नंबर डाला हुआ था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।