फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chilli powder poured into the private parts of two youths amid the crowd

Noida News: भीभीड़ के बीच दो युवकों के निजी अंगों में डाला मिर्च पाउडर

Wed, 13 Dec 2023 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chilli powder poured into the private parts of two youths amid the crowd
भीड़ के बीच दो युवकों के निजी अंगों में डाला मिर्च पाउडर
विज्ञापन


जेवर में चोरी के शक में बंधक बनाकर किया अमानवीय कृत्य, तीन आरोपी गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने पर खुलासा, पीड़ितों को बाइक चोरी में सोमवार को भेजा जेल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
जेवर/ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को भीड़ के बीच बैटरी चोरी के शक में बंधक बनाकर दो युवकों के निजी अंगों में मिर्च पाउडर डाला गया। दोनों युवक तड़पते रहे जबकि भीड़ मूकदर्शक बनी रही। वहीं, पुलिस ने सोमवार को दोनों पीड़ितों को ही बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मंगलवार को मिर्च पाउडर डालने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जेवर के मोहल्ला रावतिया निवासी संजय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके बेटे और एक अन्य युवक को पड़ोस में रहने वाले मोहरपाल व उसके दो साथी शुक्रवार को अपने साथ ले गए। आरोप है कि मोहरपाल, विशाल और उत्तम कुमार ने दोनों पर चोरी का आरोप लगाया और हाथ बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की पिटाई की। शोरशराबा होने पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उनको बचाने का प्रयास नहीं किया। इस बीच आरोपियों ने दोनों के निजी अंगों में मिर्च पाउडर डाल दिया। मंगलवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ। इसके पुलिस ने आरोपी मोहरपाल, विशाल और उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन


---
घटना के तीन दिन बाद पीड़ितों को ही भेजा जेल

जेवर पुलिस ने इस घटना के दोनों पीड़ितों को सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों को फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

डीसीपी ने एडीसीपी को सौंपी जांच

ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान ने इस पूरे प्रकरण की जांच एडीसीपी अशोक कुमार को सौंपी है। मामले की रिपोर्ट आने और पुलिस की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed