फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   children and old paeople suffering due to bad condition of road

रास्ता खराब होने से बच्चे और बुजुर्ग परेशान

Mon, 23 Dec 2019 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
children and old paeople suffering due to bad  condition of road
तावडू। नगर के वार्ड नंबर 4 नीलम विहार में रहने वाले लोग रास्ता खराब होने के कारण परेशान है। रास्ते में कीचड़ के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोग कई बार इस समस्या के बारे में पालिका प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग में गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड में रहने वाले राजेश बंसल, महेश गोयल, दुर्गा प्रसाद, तनेजा, सुनील, जिंदल, किशन चन्द , रामकरण, सुशील शर्मा का कहना है कि सीवर लाइन डालने के बाद से ही रास्ता खराब पड़ा है। लेकिन अब गली में पेयजल लाइन के लीकेज होने के कारण लोगों की परेशानी और बड़ गई है। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि रास्ता खराब होने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। समस्या को लेकर वह कई बार जनस्वास्थ्य विभाग से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इस संबंध में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed