फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says that medicine kits should be distributed for the treatment of fever among children.

यूपी: सीएम योगी का निर्देश- बच्चों में बुखार के इलाज के लिए बांटी जाएं मेडिसिन किट, विकसित की जाए 'दवा एटीएम' की व्यवस्था

Fri, 04 Jun 2021 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Jun 2021 11:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा कर रहे थे। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says that medicine kits should be distributed for the treatment of fever among children.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों में वायरल बुखार के इलाज के लिए तैयार की गई मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए। जिससे उन्हें समय से इलाज मिल सके। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए दवा उपलब्ध रहे। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जिलों में दवाओं की उपलब्धता रहे। 
विज्ञापन


साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज के लिए वैकल्पिक दवाएं भी सुलभ कराई जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में भविष्य के आंकलन को देखते हुए सभी सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, दवा, जरूरी जांच सुविधाएं की उपलब्ध हों। वहां तक पहुंचने के लिए बेहतर संसाधन व्यवस्था हो। टेलीमेडिसिन एवं टेलीकंसल्टेशन को बढ़ावा देने के साथ दवा के एटीएम जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) और नियोनेटल आईसीयू (नीकू) की स्थापना समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में इस रोग की रोकथाम के लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। 

कोरोना कफ्र्यू से छूट की अवधि में बाजारों, सब्जी-फल मंडी आदि सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्र न होने और भीड़-भाड़ की सम्भावना वाले चौराहों आदि पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed