फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister Manohar Lal will interact with the farmers of the district tomorrow

कल जिले के किसानों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Tue, 04 Jan 2022 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal will interact with the farmers of the district tomorrow
नूंह। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हनीफ कुरैशी ने मंगलवार को लघु सचिवालय में पीएम कुसुम योजना के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बृहस्पतिवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से पीएम कुसुम योजना के बारे में हिसार और मेवात के किसानों से बात करेंगे। पीएम कुसुम योजना केंद्र और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी सहायता दी जाती है। इस योजना में किसानों के लिए सौर पंप और ग्रिड से जुड़े अन्य सौर बिजली संयंत्र लगाए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान, जिसे कुसुम योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए छूट मिलती है। इस अवसर पर उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एडीसी एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की मुख्य परियोजना अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक चौथाई भुगतान ही करना पड़ेगा
डॉ. हनीफ कुरैशी ने कहा कि मेवात में काफी सोलर पंप लगे हैं, जिसका किसान लाभ उठा रहें है। उन्होंने बताया कि अनुमन्य अनुदान (सब्सिडी) के बाद किसान को सौर पंप के लिए करीब एक चौथाई भुगतान ही करना पड़ता है। सौर ऊर्जा एक बड़ी क्लीन एनर्जी है, इससे बिजली व पैसे की बचत होती है। पहले लोग डीजल का उपयोग करते थे, लेकिन अब लोगों को डीजल की जरूरत नहीं पड़ेगी और 25 साल तक सौर ऊर्जा से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आमदनी में होगी बढ़ोतरी
भारत में काफी राज्य सूखा प्रभावित हैं, जिससे वहां खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए किसानों की मुश्किलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना को शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पैनल की सुविधा दी जाती है। कुसुम योजना के जरिये किसानों को दोहरा फायदा होगा और उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। यदि किसान अधिक बिजली बनाकर ग्रिड को भेजते हैं तो उन्हें उसका भी लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार की कुसुम योजना के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। पीएम कुसुम योजना मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पैनल की सुविधा प्रदान करना है ताकि वह अपने खेतों की अच्छे से सिंचाई कर सके।

मेवात मॉडल स्कूल में कोचिंग सेंटर होगा शुरू
पुलिस महानिरीक्षक डा. हनीफ कुरैशी ने बताया कि मेवात मॉडल स्कूल नूंह में कोचिंग एवं गाइडेंस सेंटर चलाने के लिए जगह का चयन करने के मकसद से मंगलवार को दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि 10वीं, 11वीं, 12वीं के बाद छात्र-छात्राएं कौन से फील्ड में अपना भविष्य बनाएं, उनको जानकारी रहे। इसलिए यहां कोचिंग सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ-साथ ही एक पब्लिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, जो पूरी तरह से आमजन के लिए निशुल्क होगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग एवं गाइडेंस सेंटर के साथ-साथ पब्लिक लाइब्रेरी की शुरुआत जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed