{"_id":"68e134f904fc6c2c5409cdfd","slug":"chhath-the-great-festival-of-faith-will-be-grand-facilities-will-increase-manifold-cm-noida-news-c-340-1-del1004-107397-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था का महापर्व छठ होगा भव्य, कई गुना बढ़ेंगी सुविधाएं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था का महापर्व छठ होगा भव्य, कई गुना बढ़ेंगी सुविधाएं : सीएम
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने नौका में पल्ला घाट से लेकर आईटीओ तक किया यमुना का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा - नदी किनारे होगा श्रद्धा और आस्था का भव्य समागम
सुरक्षा, सफाई, लाइटिंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा का होगा इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को यमुना तट पर बने घाटों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने नौका से यमुना के प्रवेश द्वार पल्ला से लेकर आईटीओ तक छठ पूजा की व्यवस्था के लिए घाटों का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में इस बार छठ पर्व भव्य होगा। यमुना किनारे और शहर के भीतर बनने वाले सैकड़ों छठ घाटों पर कई गुना ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने पल्ला के पास बने घाट से निरीक्षण की शुरुआत की और श्याम घाट, गीता कॉलोनी, सोनिया विहार, बोट क्लब, हाथी घाट पर छठ पूजा के लिए कैसी तैयारियां होंगी के बारे में अधिकारियों से जानकारी मांगी। आईटीओ के पास हाथी घाट पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर यमुना घाट पर मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक छठ पूजा के गीतों और विधि विधान से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से वादा किया कि यह पर्व मातृशक्ति की आस्था और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। दिल्ली सरकार इसे पूरे सम्मान और भव्यता से आयोजित करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा, विकास मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
यमुना किनारे जहां आबादी, वहां छठ घाट बनेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस साल तय किया है कि पल्ला से लेकर ओखला तक यमुना के किनारे जहां आबादी है वहां सुविधा के लिए छठ घाट बनेंगे। लोग अपने नजदीकी स्थान पर ही पूजा कर पाएंगे। सरकार शहर के भीतर सैकड़ों छठ घाटों को तैयार करा रही है। उन्होंने कहा कि ये केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पवित्रता और स्वच्छता से जुड़ा है। छठ पर्व न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि यह जल स्रोतों को स्वच्छ और जीवंत बनाए रखने का भी संदेश देता है। सरकार इसके आयोजन में सुरक्षा, सफाई, लाइटिंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा जैसे सभी इंतजाम बेहतर तरीके से पूरे करवाएगी।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करेगी सरकार
दिल्ली सरकार का कला संस्कृति भाषा विभाग घाटों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। पूर्वांचली गीत, नृत्य, कला से जुड़ी गतिविधियां लोगों को पसंद आएंगी। ये संस्कृति और सामूहिक उत्साह का उत्सव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पूर्वांचलवासी वर्षों से यमुना किनारे छठ पूजा की व्यवस्था की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रशासन ने भी कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किए। इस बार पूर्वांचल के भाई-बहनों को छठ पर्व मनाने के लिए भव्य और सुसज्जित घाटों की सौगात दी जाएगी। सभी मंत्री, विधायक और संबंधित अधिकारी मुस्तैदी से छठ घाट तैयार करा रहे हैं।