फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chemical poured on colleagues in the lab, four students got burnt

Noida News: लैब में साथियों पर केमिकल डाला, चार छात्र झुलसे

Wed, 28 Feb 2024 03:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Chemical poured on colleagues in the lab, four students got burnt
लैब में साथियों पर केमिकल डाला, चार छात्र झुलसे
विज्ञापन

- प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान हुई घटना, चारो अस्पताल में भर्ती

संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट में प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान लैब में आपसी हंसी-मजाक के दौरान छात्र ने चार छात्रों पर केमिकल डाल दिया। इससे वह झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस के मुताबिक जीटी रोड स्थित विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट में बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र मंगलवार को लैब में प्रयोगात्मक परीक्षा दे रहे थे। इस दौरान छात्रों के बीच मजाक व छींटाकशी होने लगी। एक छात्र ने ऊपर बोतल में रखा पानी अन्य पर डाल दिया। बदले में उस छात्र ने बोतल में रखा केमिकल चार छात्रों के ऊपर फेंक दिया। केमिकल फेंकने से छात्र प्रशांत, सिद्धार्थ, शाबाज और जैद झुलस गए। घायल होने के बाद लैब में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा करा रहे प्रोफेसर ने अन्य स्टाफ की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है और पुलिस मामले की जांच में लगी है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि बच्चे आपस में हंसी मजाक करने के दौरान बोतल में रखा केमिकल लगने से छात्र झुलसे हैं। उनका उपचार चल रहा है ।
विज्ञापन



-----------

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति का गठन करके जांच बैठा दी है। ताकि घटना असलियत का पता चल सके। वहीं, छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी इस घटना के बाद बच्चों से मोबाइल पर बात करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दादरी कोतवाली स्थित कॉलेज में आपसी विवाद के दौरान कोई केमिकल डालने की बात सामने आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी तहरीर नहीं आई है। उसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी जाएगी।
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed