फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheating of 2.89 lakhs from two sisters in the name of part time job

Noida News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर दो बहनों से 2.89 लाख की ठगी

Sun, 12 Mar 2023 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 2.89 lakhs from two sisters in the name of part time job
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर दो बहनों से 2.89 लाख की ठगी
विज्ञापन

- टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर ठगी करने वाला गिरोह फेसबुक पर भी हुआ सक्रिय

- कई थानों में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। व्हाट्सएप पर टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी का शिकार बनाने वाला गिरोह अब फेसबुक पर भी सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्यों ने दो बहनों को एक कंपनी में सलाहकार के पद पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 2.89 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित बहनों की शिकायत पर बीटा-2 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वैसे इस गिरोह के खिलाफ गौतमबुध नगर में कई थानों में भी केस दर्ज हैं। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है ।

बीटा-2 थाना क्षेत्र की सोसाइटी में रहने वाली अजीता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बहन शोभिता के पैर में काफी दिन से गंभीर चोट लगी है। इसके चलते वह पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थी। उन्होंने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देखा। क्लिक करने पर उनके मोबाइल पर टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए एक लिंक भेजा गया। क्लिक करते ही शोभिता को टेलीग्राम चैनल पर एक ग्रुप पर जोड़ लिया गया। आरोपियों ने शोभिता के वॉलेट में शुरू में लगभग 3 हजार रुपये स्थानांतरित भी किए। इसके बाद आरोपियों ने अधिक लाभ के लिए शोभिता को 10 हजार जमा करने के लिए प्रेरित किया। शोभिता आरोपी की बातों में आ गईं और उन्होंने कई बार आरोपियों के खाते में रुपए हस्तांतरित किए। यह रुपये वॉलेट में तो दिखाई दे रहे थे, लेकिन वह इन्हें निकाल नहीं पा रही थी। फिर आरोपियों ने शोभिता को बताया कि विड्रोल करने के लिए और रुपये जमा करने होंगे। आरोपियों के कहने पर रुपये जमा करती रही। 28 फरवरी से 2 मार्च तक 2.89 लाख रुपये स्थानांतरित करने के बाद शोभिता को ठगी का अहसास हुआ। हालांकि आरोपी तब भी दो लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


---

अफसर ने कहा-पकड़े जाना मुश्किल

पीड़िता का कहना है कि ठगी की शिकायत उन्होंने साइबर सेल से की थी। आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से लगातार उनके संपर्क कर अभी तक रुपयों की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। साइबर सेल के एक अधिकारी ने तो उनसे यहां तक कहा है कि आरोपियों का पकड़ा जाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

डाटा चोरी कर शिकार बना रहा गिरोह

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह डाटा चोरी कर युवाओं को शिकार बना रहा है। जो युवा ऑनलाइन असुरक्षित वेबसाइट पर जॉब की तलाश करते हैं गिरोह उनसे संपर्क कर ठगी का शिकार बनाता है।



--------------

ये बरतें सावधानी

- सुरक्षित वेबसाइट पर ही अपनी निजी डिटेल साझा करें।



- वीडियो लाइक क्लिक के झांसे में न आएं।



- आपका नाम लेकर आने वाली कॉल को भी परख लें।



- निवेश कराकर मुनाफे का लालच देने वालों से दूरी बना लें।



- अंजान व्यक्तियों के भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed