फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chargesheet filed against Pinky Chaudhary and Upadhyay

जंतर मंतर नारेबाजी मामला : पिंकी चौधरी और उपाध्याय के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Wed, 03 Nov 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against Pinky Chaudhary and Upadhyay
नई दिल्ली। जंतर मंतर भड़काऊ भाषण मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आरोपपत्र दाखिल कर दिया। पुलिस ने आरोपपत्र में हिंदी रक्षा दल के नेता भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने इन पर सांप्रदायिक भाषण देने और युवाओं को समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है। मामला आठ अगस्त को आयोजित कार्यक्रम से जुड़ा है।
विज्ञापन

पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी प्रयांक नायक के समक्ष दिल्ली पुलिस ने पिंकी चौधरी, अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

पिंकी चौधरी ने जमानत याचिका खारिज होने के बाद 31 अगस्त को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। उसे 30 सितंबर को जमानत मिली थी। वहीं उपाध्याय को दस अगस्त को गिरफ्तार किया था। उपाध्याय को 11 अगस्त को जमानत मिल गई थी। पुलिस ने इस मामले में इनके अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत बाजपेयी, प्रीत सिंह और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचली अदालत ने चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका ये कहते हुए खारिज कर दी थी कि हम तालिबान नहीं हैं। हमारे यहां कानून का राज है और इससे ही हमारी बहुल और बहु सांस्कृतिक समाज का शासन चलता है। जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो कुछ लोगों के दिमाग अभी असहिष्णुता से जकड़े हुए हैं। अदालत ने कहा था कि पहले भी ऐसी घटनाओं के कारण दंगे और हिंसा हुई जिससे जान-माल का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed