फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Charas smuggler reveals he was to supply it in Delhi

Noida News: चरस तस्कर ने किया खुलासा, दिल्ली में देनी थी सप्लाई

Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Charas smuggler reveals he was to supply it in Delhi
अंबाला। हिमाचल के कुल्लू से आए तस्कर मोहन सिंह को वीरवार रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर चार नवंबर तक पूछताछ के लिए सीआईए के सुपुर्द किया गया है। आरोपी ने प्राथमिक जानकारी में बताया कि वो मात्र एक सप्लायर है। उसे कुल्लू से डिलीवरी मिलती थी और इसे आगे सप्लाई करने के लिए दिल्ली में एक व्यक्ति मिलता था और इस कार्य के लिए उसे दो से तीन हजार रुपये मिलता था। दिल्ली से आगे चरस कहां जाती थी, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी के हिमाचल सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। इसके अलावा उसने पहले कहां-कहां चरस की सप्लाई दी है, उन ठिकानों पर भी दबिश दी जाएगी ताकि उसके अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन








यह था मामला



एक किलो 152 ग्राम चरस सहित जीआरपी की सीआईए टीम ने बुधवार शाम को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से चरस तस्कर मोहन सिंह को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया। सीआईए प्रभारी राजेश कुमार ने बताया था कि मुखबिर की सूचना दी थी कि आरोपी को प्लेटफार्म 2-3 पर सहारनपुर साइड से पकड़ा था। मौके पर पहुंच जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से चरस बरामद हुई जोकि वो हिमाचल से लेकर आया था और इसे आगे सप्लाई देनी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed