{"_id":"691645952fbb5a24a803bb50","slug":"chanakya-law-college-is-the-champion-for-the-second-time-na-news-c-5-drn1037-833889-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाणक्य लॉ कॉलेज दूसरी बार चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाणक्य लॉ कॉलेज दूसरी बार चैंपियन
विज्ञापन
- कर्मभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई वाद-विवाद प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। कर्मभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के चाणक्य लॉ कॉलेज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने जस्टिस केशव चंद्र ढुलिया ट्रॉफी अपने नाम की।
दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में आठ लॉ कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने मजबूत राज्य एक मजबूत राष्ट्र बनाते हैं विषय पर बेबाकी से विचार रखे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव इंदु पांडे ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। चाणक्य कॉलेज के अर्जुन प्रताप सिंह और कुमाऊं विवि, नैनीताल के नंदू जोशी ने विपक्ष में बोलते हुए संयुक्त सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब जीता।
यूपीईएस की समृद्धि मिश्रा दूसरी सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुनी गईं। इस आयोजन का संचालन कैप्टन (भारतीय नौसेना) हिमांशु ढुलिया ने किया। प्रतियोगिता में नैनीताल के ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी नौटियाल और अनुराधा सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विंग कमांडर अनुपमा जोशी ने कहा, प्रतियोगिता ने छात्रों को अपना हुनर दिखाने का मंच दिया।