{"_id":"6aa4028b37559c01a7093764","slug":"challan-settlement-in-one-minute-pay-the-fine-via-mobile-noida-news-c-23-1-lko1064-105723-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक मिनट में होगा चालान का निस्तारण, मोबाइल से जमा करेंगे अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक मिनट में होगा चालान का निस्तारण, मोबाइल से जमा करेंगे अर्थदंड
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 लाख से अधिक चालानों के निस्तारण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 10 लाख लंबित और प्रारंभिक स्तर के वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। खासतौर पर मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े चालानों के निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। लोगों की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर में पांच हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।
जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। मोटर व्हीकल एक्ट के मामलों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिन पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए हैं वह लोक अदालत में पहुंचकर हेल्प डेस्क से अपने चालान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। चालान की जानकारी के बाद उनके मोबाइल पर बारकोड भेजा जाएगा। इसके माध्यम से मोबाइल से ही निर्धारित अर्थदंड की राशि जमा कर सकेंगे। अर्थदंड जमा होने के बाद मैनुअल रसीद लेने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होने से करीब एक मिनट में चालान का निस्तारण हो सकेगा। हेल्प डेस्क पर सीधे पहुंचकर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद भी चालान का निस्तारण कराया जा सकेगा।
जनपद न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से निर्धारित पूरा जुर्माना वसूला जाएगा। लोक अदालत का उद्देश्य मामलों का सरल और त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने बताया कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 10.70 लाख मामलों का निस्तारण किया गया था। चालान संख्या के आधार पर संबंधित मामले की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक फोन कर चालान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।