फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chairman suspend

नगर परिषद के चेयरमैन सस्पेंड

Fri, 26 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
chairman suspend
पुन्हाना। बृहस्पतिवार को नूंह कष्ट निवारण समिति बैठक में सीएलपी उपनेता एंव विधायक आफताब अहमद द्वारा नगर परिषद नूंह के चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाने का असर दूसरे दिन ही देखने को मिला। नगर निकाय हरियाणा के निदेशक ने नूंह नगर परिषद के चेयरमैन संजय मनोचा के खिलाफ कार्रवाई करते हुऐ उन्हें निलंबित कर दिया है। चेयरमैन संजय मनोचा डकैती के मामले में 11 दिन से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस द्वारा संजय मनौचा के गिरफ्तार किये जाने के 11 दिन तक सरकार और प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं किये जाने पर हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एंव नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बृहस्पतिवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में अध्यक्ष एवं सहकारिता मंत्री बनवारी लाल के सामने ये मुद्दा उठाया था। इसके अलावा इस बारे में उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed