फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chain snatched from zonal head of multinational company in Noida Sector 119

Noida News: बहुराष्ट्रीय कंपनी के जोनल हेड से झपट ली चेन, CCTV से होगी बाइक सवार बदमाश की पहचान

Thu, 05 Oct 2023 08:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 08:27 AM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-119 स्थित सोसाइटी के बाहर बुधवार देर शाम एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के जोनल हेड से सोने की चेन झपट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
Chain snatched from zonal head of multinational company in Noida Sector 119
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाइक सवार बदमाश ने सेक्टर-119 स्थित सोसाइटी के बाहर बुधवार देर शाम एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के जोनल हेड से सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मुआयना किया। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सेक्टर 119 स्थित एलडी को आमंत्रण सोसाइटी निवासी प्रभाकर कुमार मूल रूप से लखनऊ के हैं। नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इलेक्ट्रिक व्हीकल के जोनल हेड हैं। 
विज्ञापन


बुधवार शाम को वह अपनी सोसाइटी के बाहर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही पास की सोसाइटी गौड़ ग्रैंडयोर के गेट पर पहुंचे तो बाइक सवार अकेला बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नोएडा जोन की एसीपी तृतीय सौम्या सिंह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान कर रही है। वह जल्द ही गिरफ्त में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed