फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CEO of YIAPCL said Noida airport will open in three years if the situation continues to improve due to the epidemic

इंतजार: वाईआईएपीसीएल के सीईओ ने कहा- महामारी से स्थिति सुधरती रही तो सितंबर 2024 तक खुल जाएगा नोएडा एयरपोर्ट

Tue, 02 Nov 2021 03:15 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 02 Nov 2021 03:15 PM IST
सार

वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ चैनलमैन ने कहा कि मैं कोरोना महामारी के बारे में भविष्यवाणी नहीं करना चाहता लेकिन अगर यह सुधार जारी रहता है तो हम वादा करते हैं कि हम यह एयरपोर्ट तीन साल के अंदर अक्टूबर 2024 तक जनता को समर्पित कर देंगे।

विज्ञापन
CEO of YIAPCL said Noida airport will open in three years if the situation continues to improve due to the epidemic
यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा नोएडा एयरपोर्ट का बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी में सुधार की स्थिति जारी रहती है तो दिल्ली के पास नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) का पहला चरण एक रनवे के साथ सितंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट की क्षमता प्रतिवर्ष 1.2 करोड़ लोगों की होगी। प्रोजेक्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम चल रहा है और यह 5,700 करोड़ रुपये में पूरा होगा। प्रोजेक्ट पर महंगाई के कारण बढ़ने वाली कीमत का आंकलन स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की 100 प्रतिशत साझेदारी वाली सहयोगी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) ने कर लिया है।
विज्ञापन


एनआईए गौतम बुद्ध नगर जिला के जेवर में स्थित है। यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल पर यूपी सरकार द्वारा वाईआईएपीएल के साथ किया जा रहा है। वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ चैनलमैन ने कहा कि मैं कोरोना महामारी के बारे में भविष्यवाणी नहीं करना चाहता लेकिन अगर यह सुधार जारी रहता है तो हम वादा करते हैं कि हम यह एयरपोर्ट तीन साल के अंदर अक्टूबर 2024 तक जनता को समर्पित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के पहले चरण पर 5,730 करोड़ का खर्चा आएगा जबकि पूरे प्रोजेक्ट (चार चरण) पर लगभग 30,000 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्चा आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed