{"_id":"57302f574f1c1b1305919896","slug":"centre-for-cyber-crime-and-investigation-opens-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिनटों में सुलझेंगे साइबर क्राइम के केस, DGP जावीद अहमद ने किया साइबर लैब का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मिनटों में सुलझेंगे साइबर क्राइम के केस, DGP जावीद अहमद ने किया साइबर लैब का उद्घाटन
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 10 May 2016 10:42 AM IST
सार
- कम्यूनिटी पुलिसिंग के नए प्रयोग को आज मिलेगी उड़ान
- साइबर क्राइम के केस को चंद मिनटों में सुलझा देने का किया जा रहा दावा
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल का हुआ उद्घाटन
- फोटो : सौरभ श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम्यूनिटी पुलिसिंग के नए प्रयोग को आज उड़ान मिल गई। सवा करोड़ की लागत से तैयार सेंटर फॉर साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल लोगों के लिए आज से काम करेगा जिसका उद्घाटन आज खुद डीजीपी जावीद अहमद ने किया। सेल के नोडल ऑफिसर और एसपी सिटी दिनेश यादव का मानना है कि इस प्रयोग के जरिये नई शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में सेंटर के शुरू होने पर नोएडा ही नहीं बल्कि प्रदेश के लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। साइबर क्राइम के केस को चंद मिनटों में सुलझा लेने का दावा किया। डीजीपी जावीद अहमद आज कम्यूनिटी पुलिसिंग के जरिये शुरू किए गए दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सेंटर फॉर साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन और अपराध की रोकथाम के लिए तैयार की गई नई आठ पुलिस चौकियों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
सेंटर फॉर साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन का उद्घाटन करते ही www.ccinoida.org (साइबर सेल) की वेबसाइट पर पीड़ित लोग शिकायत दर्ज कराएंगे। सीसीआई नोएडा में ऐसे अत्याधुनिक टूल लगाए गए हैं जिसमें साइबर अपराधियों का पूरा मोबाइल स्कैन हो जाएगा। साथ ही अगर कोई डाटा कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल से डिलीट कर दिया गया होगा तो उसे भी आसानी से रिकवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह उत्तर प्रदेश का पहला हाईटेक साइबर सेल है, जिसे नोएडा सेक्टर-6 में बनाया है। यह सेल नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनी (नॉसकॉम) के साथ मिलकर स्थापित किया गया है। खास बात यह है कि इसे सेंटर फॉर एक्सिलेंस फॉर साइबर क्राइम एंड इंवेस्टिेगशन का नाम दिया है, जहां से साइबर क्राइम का इंवेस्टिेगशन साइबर एक्सपर्ट करेंगे ही साथ ही वहां पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को साइबर संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी।
साइबर सेल में लगे हैं यह अत्याधुनिक टूल
- यूफेड: कितना भी पुराना मोबाइल हो उसका डिलीट किया गया डाटा रिकवर करने में उपयोगी। (व्हाट्सएप डाटा, फेसबुक पेज, गूगल आदि मोबाइल में प्रयोग किए गए एप्लीकेशन)
- फोरेंसिक फॉलकन: हार्ड डिस्क जो भी सील करते हैं, उसकी मिरर इमेजिंग करेगा यह टूल।
- फोरेंसिक टूल किट- कोई भी मूल डाटा होगा उसका (एफटीके) के जरिये जांच अधिकारी डाटा की जांच करते हैं।
- एल्कोमोसॉफ्ट- इसके जरिये पासवर्ड रिकवर कर लिया जाएगा। (खास बात यह है कि इसके जरिये एप्पल मोबाइल का भी पासवर्ड रिकवर कर लिया जाएगा)।
इनकी है कम्युनिटी पुलिसिंग में भागीदारी
- पेटीएम
- सुपरटेक बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड
- डीएलएफ
- क्रेडाआई
- डीएनडी फ्लाईवे
- मदर्सन
- सीपी प्लस
- एनईए
सेंटर फॉर साइबर क्राइम एंड इंवेस्टिेगशन के जरिये साइबर क्राइम पर अंकुश लगेगा। यह एक हाईटेक सेंटर है जिसकी शुरुआत आज डीजीपी करेंगे।- किरण एस. एसएसपी
नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन ने सेंटर फॉर साइबर क्राइम एंड इंवेस्टिेगशन की नींव रखने में मदद की। इसे एक स्वरूप देने में कम्युनिटी पुलिसिंग का हाथ है। इस सेंटर का डंका पूरे प्रदेश में बजेगा।- दिनेश यादव, एसपी सिटी
कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिये कुछ भी बेहतर किया जा सकता है। मुझे गर्व है कि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा मेरी कंपनी बनी है। हम आगे भी इसके लिए तत्पर रहेंगे।- विजय शेखर शर्मा, फाउंडर , पेटीएम
नोएडा ही नहीं प्रदेशवासियों को इस सेंटर से काफी राहत मिलेगी। यह गर्व की बात है कि एनईए कम्युनिटी पुलिसिंग का हिस्सा बना है।- विपिन मल्हन, अध्यक्ष, एनईए