{"_id":"660c05d5227df10d910b87c9","slug":"central-park-will-be-developed-in-14-acres-in-sector-20-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29008-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर- 20 में 14 एकड़ में विकसित किया जाएगा सेंट्रल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर- 20 में 14 एकड़ में विकसित किया जाएगा सेंट्रल पार्क
विज्ञापन
सेक्टर- 20 में 14 एकड़ में विकसित किया जाएगा सेंट्रल पार्क
-यीडा सिटी में नए पार्क बनाए जाएंगे और अब पार्काें की संख्या 100 से होगी पार
-पार्कों के रखरखाव, हरियाली व सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे 75़ 23 करोड़
-गलगोटिया विवि के पास बनेगा गोल चक्कर, एयरपोर्ट मार्ग बनाया जाएगा सुंदर
-पहले से विकसित किए गए 63 पार्कों में बच्चों के लिए झूले लगाने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर-20 में 14 एकड़ में सबसे बड़ा सेंट्रल पार्क विकसित किया जाएगा। सेक्टर के बी- ब्लॉक में जगह चिह्नित कर इसका लेआउट प्लॉन तैयार कर लिया गया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा 37 नए पार्क और विकसित किए जाएंगे। वहीं, पहले से विकसित किए गए 63 पार्कों में झूले लगाने व बाउंड्रीवॉल का काम शुरू कर दिया गया है। पार्कों के रखरखाव, सौंदर्यीकरण व हरियाली के लिए इस वित्तीय वर्ष में उद्यान विभाग का बजट 75़ 23 करोड़ रुपये रखा गया है,जो गत वित्तीय वर्ष से दोगुना है।
नोएडा एयरपोर्ट से आगामी सितंबर माह में प्रस्तावित उड़ान शुरू होने के बाद यीडा सिटी के आवासीय सेक्टरों में बसावट शुरू हो जाएगी। सेक्टर-18 व 20 में अब तक लगभग 16,800 आवंटियों को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने मूलभूत सुविधाओं के साथ पार्कों को विकसित करने और बाउंड्रीवॉल का काम शुरू कर दिया है,जिससे कि यहां रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। सेक्टर-18, 20 व 22डी सहित विभिन्न सेक्टरों में 37 नए पार्क विकसित किए जाने की तैयारी चल रही है, जबकि 63 पार्क पूर्व में विकसित किए जा चुके हैं। सेक्टर- 20 के ब्लॉक- बी में 14 एकड़ में सेंट्रल पार्क विकसित किया जाएगा, जो शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा। इसका लेआउट प्लॉन तैयार कर लिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही निविदा प्रक्रिया जारी कर पार्कों को विकसित करने और सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-- -- --
106 वाटर बॉडी का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
यमुना प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में स्थित तालाब व झील सहित 106 वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण करेगा। इसके सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। व्हिल फाउंडेशन और माता अमृतानंद संस्था की ओर से 27 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन
इस साल रोपित किए जाएंगे 1़ 55 लाख पौधे
यमुना प्राधिकरण साल 2024-25 में 1.55 लाख पौधे रोपित करेगा, जबकि शासन द्वारा 69 हजार का लक्ष्य दिया गया है। इस मानसून सत्र में 1़ 55 लाख पौधे रोपित कर प्राधिकरण रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इससे पहले 2023- 24 में 1.20 लाख पौधे रोपित किए गए थे।
-- -- -
सुंदरता व हरियाली का होगा अलग एहसास-
नोएडा एयरपोर्ट और यीडा सिटी में जाने वाले लोगों को सुंदरता व हरियाली को लेकर एक अलग एहसास होगा। प्राधिकरण क्षेत्र के प्रमुख इंट्री प्वाइंट गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास चौराहा और दनकौर के पास तिरंगा चौक विकसित किया जाएगा। जीरो प्वाइंट से जेवर तक 40 किमी लंबी सर्विस रोड को चमकाने के साथ हरियाली के मामले में अव्वल बनाया जाएगा। इस पर लगभग 10- 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-- -- -- -
यीडा सिटी के सेक्टरों में 37 नए पार्क विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ पार्कों की संख्या 100 हो जाएगी। सेक्टर- 20 के ब्लॉक बी में 14 एकड़ में सेंट्रल पार्क विकसित किया जाएगा,जो सबसे बड़ा होगा।
डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण