फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Celebrated the festival of Bhai Dooj with gaiety

भाईदूज का त्योहार मनाया हर्षोल्लास से

Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of Bhai Dooj with gaiety
नूंह। जिले में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस त्योहार पर बहन ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना की तो भाई ने भी बहनों को उपहार देकर आजीवन भर उनकी रक्षा का वचन दिया। बहन-भाइयों में इस त्योहार पर लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया। छोटी-छोटी बच्चियों ने भी भाइयों का पूजन व तिलक कर इस पर्व के प्रति अपनी आस्था जताई। बता दें, कि भैयादूज भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक है। सुबह से ही शहर से लेकर गांवों तक इस पर्व की चहल-पहल शुरू हो गई। कुछ महिलाएं अपने निजी वाहनों से तो कुछ प्राइवेट व सरकारी परिवहन सेवा के माध्यम से अपने भाइयों के घर पहुंची।
विज्ञापन

बाजार में रही रौनक
भैयादूज पर बाजार में भी रौनक दिखाई दी। मिष्ठान से लेकर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर लोगों को जमकर खरीदारी करते देखा गया। भाई अपनी बहनों को देने के लिए अच्छे-अच्छे गिफ्ट खरीदते नजर आए। वहीं बाजार में मिलावटी मिठाइयों के डर से सूखे मेवे की बिक्री में तेजी नजर आई। मंदिरों में भक्तजनों का तांता सुबह होते ही देखा गया।
विज्ञापन

छोटे बच्चों में उत्साह
स्नेह के इस पर्व को लेकर छोटे बच्चों में खास उत्साह देखा गया। छोटे बच्चे इस त्योहार को मनाते हुए काफी खुश नजर आए। सुबह-सुबह स्नान कर नए कपड़े पहन भाई-बहन त्योहार की बधाई देते नजर आए। बहन ने अपने भाई को तिलक लगा मिठाई खिलाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ इस त्योहार को मनाया। छोटे बच्चों ने बड़ों के मार्गदर्शन के अनुसार इस त्योहार को मना भाई-बहन के प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों का लिया सहारा
रोडवेज बस की पर्याप्त सुविधा न मिलने के कारण दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को अपने मायके जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। परिवहन विभाग की लचर व्यवस्था के चलते महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार होने के कारण वाहनों में भारी भीड़ देखी गई। रोडवेज बस के इंतजार में यात्रियों को काफी समय तक खड़ा रहना पड़ा। त्योहार को देखते हुए आखिरकार महिलाओं को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
बहन ने भाई को मंगल तिलककर मनाया भैयादूज
नगीना। जिले में बहन भाई के अटूट प्रेम, श्रद्धा, विश्वास, आस्था का भैयादूज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगीना की राधिका जैन ने बताया कि यह पर्व कार्तिक सुदी माह की तिथि द्वितीया को मनाया जाता है। भाइयों की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। श्रीगणेश की पूजा अर्चना, पूर्ण श्रद्धा, निष्ठा के साथ बहन भाई दूज के पर्व की कथा सुनी। उसके पश्चात अपना उपवास पूर्ण किया। राधिका ने बताया कि बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए मंगल तिलक कर ईश्वर से मंगल की कामना की। नीतू जैन ने बताया कि भाइयों व परिवार के लिए परमपिता परमात्मा से सुख शांति समृद्धि उन्नति खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों का हृदय की गहराइयों से आदर सत्कार व स्वागत किया। उनको मुंह मांगे प्रेम स्वरूप उपहार भेंट किए। मुंह मांगे उपहार पाकर बहनें भी खुश नजर आई।

तावडू में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व
तावडू। शहर में शनिवार को भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के बाद नारियल भी दिए। छोटे-छोटे बच्चों पर भी इस पर्व का रंग खूब देखा गया। बाजारों में भी भारी भीड़ देखी गई, विशेष तौर पर मिठाइयों व उपहारों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। विवाहित बहनों की ओर से भैया दूज का पर्व मनाने के लिए भाइयों के घर जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। भैया दूज के त्योहार को देखते हुए बाजार में गोले की मांग शनिवार को आम दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ गई। किरानों की दुकानों के अलावा गोला इस बार अन्य दुकानों पर बिक्री के लिए सजा दिखाई दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed