फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cctv and police will moniter corona vaccine

सीसीटीवी कैमरा और पुलिस की निगरानी में रहेगी वैक्सीन

Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
cctv and police will moniter corona vaccine
24 घंटे पुलिस और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी वैक्सीन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। जिले में 14 स्थानों पर वैक्सीन रखी जाएगी। 24 घंटे पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहले चरण में 20 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन देने की योजना है। वैक्सीन कब मिलेगी इसकी तिथि निर्धारित नहीं है। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक ये आ सकती है। वैक्सीन रखने के लिए जिले को तीन आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) मिले हैं। इसके अलावा डीप फ्रीजर भी हैं। इसका तापमान माइनस 17 से 30 तक होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय, सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल, जिम्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 14 स्थानों पर वैक्सीन रखने की व्यवस्था होगी। वेबसाइट के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रत्येक दिन वैक्सीन की जानकारी दी जाएगी। एक से दूसरे स्थान तक वैक्सीन ले जाने के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी। वैक्सीन लगने में करीब एक घंटा लगेगा। इसकी तीन प्रक्रिया होगी। पहली प्रक्रिया में व्यक्ति की पहचान उनके आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड से की जाएगी। उसके बाद वैक्सीन लगेगी। तीसरी प्रक्रिया में वैक्सीन लगने वाले शख्स को 30 से 40 मिनट तक देखा जाएगा कि उसके शरीर पर कोई गलत प्रभाव तो नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed