Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE will create a world record for the maximum number of children studying at one time.

Noida News: एक समय में सबसे अधिक बच्चों के पढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनवाएगा सीबीएसई

Tue, 19 Mar 2024 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
CBSE will create a world record for the maximum number of children studying at one time.
-19 जून को ऑनलाइन प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म सीबीएसई रीडिंग एप पर होगा कार्यक्रम
विज्ञापन


-बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करने को होगा रीडिंग चैलेंज

-विद्यार्थियों में समझ और सटीकता से पढ़ने की आदत होगी विकसित

-छठी से दसवीं तक के छात्रों के लिए अगस्त में किया जाएगा आयोजित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बच्चों में पढ़ने की आदत का विकास करने के लिए अब बच्चों के पढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनवाने की तैयारी कर रहा है। सीबीएसई इसके लिए 19 जून को एक समय में सबसे अधिक बच्चों के पढ़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करने की योजना बना रहा है। यह गतिविधि सीबीएसई ऑनलाइन प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म सीबीएसई रीडिंग एप पर की जाएगी। इसके अलावा समझ और सटीकता से पढ़ने की आदत को विकसित करने के लिए छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए अगस्त में रीडिंग चैलेंज आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप सीबीएसई ने वर्ष 2021 में रीडिंग मिशन को लांच किया था। इसका उद्देश्य देश भर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके तहत ही बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों में पढ़ने से जुड़ी कुछ गतिविधियां कराने का फैसला किया है। बोर्ड अगस्त में रीडिंग चैलेंज आयोजित करेगा। इस चैलेंज के माध्यम से बच्चे की पढ़ने की सटीकता, समझ के साथ पढऩे की क्षमता, को परखा जाएगा। बोर्ड के अनुसार यह चैलेंज सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छठी से दसवीं तक के छात्रों के लिए उनकी पढ़ने की समझ और महत्वपूर्ण सोच कौशल को बढ़ाने का एक रोमांचक अवसर है।
विज्ञापन


रीडिंग चैलेंज गतिविधि दो राउंड में होगी। इसके लिए स्कूलों को सीबीएसई रीडिंग चैलेंज ऑनलाइन पोर्टल पर अपने को पंजीकृत कराना होगा। पहला राउंड स्कूल स्तर पर होगा। इस राउंड में स्कूल प्रत्येक कक्षा से हिंदी व अंग्रेजी के लिए दो-दो छात्रों का चयन करेगा। दूसरा राउंड ऑनलाइन होगा। इसमें विजेता का चयन गति व सटीकता के आधार पर किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से ई-प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड कहानी लेखन के गुण विकसित करने के लिए सीबीएसई बडिंग ऑथर प्रोग्राम भी आयोजित करेगा। इसके लिए पंजीकरण अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
5वीं से 10वीं तक के बच्चों के लिए वेबिनार
इसके तहत पांचवीं से दसवीं तक के बच्चों को वेबिनार के माध्यम से कहानी लिखने की तकनीक से परिचित कराया जाएगा। बच्चे कहानी लिखेंगे और उसे जुलाई से टेक्नालॉजी प्लेटफॉर्म पर जमा करेंगे। बोर्ड का मानना है कि इससे बच्चे लघु कथाएं बनाने, लिखने और चित्रित करने के कौशल सीखेंगे और उनके इस कौशल में निखार आएगा। बच्चों को अपनी कहानियों को सीबीएसई प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित करने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed