फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cashless health cover of 5 lakh for 4,426 teachers; DBT benefits for 58,510 students.

Noida News: 4426 शिक्षकों को पांच लाख का कैशलेस हेल्थ कवर, 58,510 छात्रों को डीबीटी का लाभ

Thu, 09 Jul 2026 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cashless health cover of 5 lakh for 4,426 teachers; DBT benefits for 58,510 students.
4426 शिक्षकों को पांच लाख का कैशलेस हेल्थ कवर, 58,510 छात्रों को डीबीटी का लाभ
विज्ञापन

- हेल्थ व टर्म इंश्योरेंस की सुविधा, चार स्थानों पर 80 शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के 4,426 शिक्षकों और 58,510 छात्रों को बुधवार को आर्थिक सुरक्षा की बड़ी सौगात मिली। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने योजना की शुरुआत करते हुए शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस का लाभ दिए जाने की घोषणा की। साथ ही छात्रों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,200 रुपये की सहायता राशि भी भेजी गई। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है और पारदर्शी व्यवस्था के कारण शिक्षा विभाग में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि डीबीटी की राशि से अभिभावक बच्चों के लिए ड्रेस और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद सकेंगे। दादरी, सदर और जेवर में भी शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।
छात्रों को अगले चरण में लाभ मिलेगा-
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघराज भाटी ने योजना को शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक और कल्याणकारी कदम बताया। शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है और इस योजना से हजारों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जिले के 58,510 छात्र डीबीटी योजना से जुड़ चुके हैं, जबकि शेष पात्र छात्रों को अगले चरण में लाभ मिलेगा। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि जिले के चार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 80 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए हैं। शेष सभी पात्र शिक्षकों को भी जल्द कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर,सीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी,डीआईओएस चंद्रशेखर,डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सरकारी कार्यक्रम में वोट की अपील-
सरकारी कार्यक्रम में भी नेता जी वोट मांगने से नहीं चूके। शिक्षक विधायक व प्रत्याशी श्रीचंद्र शर्मा ने शिक्षकों से कहा कि उन्हें पता ही होगा कि वह फिर से प्रत्याशी बीजेपी की ओर से बनाए गए हैं। आप सबका प्यार फिर से एक बार चाहिए होगा। सभी शिक्षकों से अनुरोध है कि वह उन्हें वोट करें। आपके वोट की ताकत से ही समस्याओं को हल कराने में मदद मिलती है। नेता जी ने सरकारी कार्यक्रम को भी रैली बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन शिक्षकों को मिलेगा फायदा-
परिषदीय शिक्षक - 3089
शिक्षामित्र- 614
अनुदेशक - 38
कस्तूरबा शिक्षक व अन्य -23
विशेष शिक्षक - 15
माध्यमिक शिक्षक - 627



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article