फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case registered in matter of attack on authority team during removal of illegal encroachment

'खसरा नंबर 191': अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुआ था हमला, अब ग्रेनो में दर्ज हुआ केस

Mon, 16 Dec 2024 03:10 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 03:10 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम पर हमला करने के मामले में केस दर्ज हो गया। फिलहाल, नॉलेज पार्क में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Case registered in matter of attack on authority team during removal of illegal encroachment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सेक्टर 154 स्थित ग्राम बादौली के खसरा नंबर 191 पर अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान नौएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला करने के मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना 12 दिसंबर को उस समय हुई थी। जब नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध निर्माण ध्वस्त कर रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी संपत्ति (जेसीबी और डंपर) पर पथराव किया और शीशे तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर, पुलिस बल और जेसीबी चालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमलावरों में सुरेंद्र प्रधान (ग्राम सदरपुर), आशीष चौहान, कन्हैया जाटव (कोण्ली), विमल त्यागी और अन्य 10-15 व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में नोएडा प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर शेखर चौहान ने केस दर्ज कराया है।शिकायत में मारपीट, अभद्र भाषा का प्रयोग और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि खसरा नंबर 191 प्राधिकरण की अर्जित भूमि है, जिस पर कुछ काश्तकार अवैध अतिक्रमण कर रहे थे। प्राधिकरण ने इस भूमि को खाली कराने के लिए कई बार कार्रवाई की है, लेकिन विरोध का सामना करना पड़ा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि यह भूमि प्राधिकरण की है, और अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed