फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   case registered

Noida News: युवक को पीटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Tue, 16 Sep 2025 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
case registered
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 क्षेत्र के डी पार्क तुस्याना कट के पास काम से लौट रहे युवक पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है। बुलंदशहर के विनीत कुमार वर्तमान में इकोटेक-3 स्थित न्यू होलैंड चौक के गोदाम में कार्यरत हैं। 5 जून 2025 की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। जब वह डी-पार्क तुस्याना कट के पास पहुंचे, तभी अमित, आंसू और उनके साथ आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने अचानक उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मारपीट करते हुए गालियां दीं। घटना में विनीत को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल न्यूमेड हॉस्पिटल सेक्टर-10 में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed