{"_id":"64248cc5c735cf9b3306f3f4","slug":"case-on-three-including-female-friend-in-youths-suicide-noida-news-c-1-gnd1002-388622-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक की आत्महत्या में महिला मित्र समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक की आत्महत्या में महिला मित्र समेत तीन पर केस
विज्ञापन
युवक की आत्महत्या में महिला मित्र समेत तीन पर केस
नोएडा। सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी में महिला मित्र के साथ रहने आए 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता की शिकायत पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने मृतक की महिला दोस्त समेत तीन पर एफआईआर की है। सोनीपत निवासी नमन मदान (26) बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उन्होंने गोल्डन पाम सोसाइटी में किराए पर फ्लैट लिया था और अपनी महिला मित्र के साथ 2 फरवरी वर्ष 2023 बृहस्पतिवार शाम इस फ्लैट में आए थे। तीन फरवरी को नमन मदान ने उसी फ्लैट के कमरे की 20वी मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक की महिला मित्र जर्मनी जाना चाहती थी। वह उसे रोकना चाह रहा था और इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ था। ब्यूरो
एक्सप्रेस वे पर चलती कार में लगी आग
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एडवंट बिल्डिंग के पास बुधवार शाम चलती कार में आचानक आग लग गई। कार चालक और उसके साथी समय रहते नीचे उतर गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। अग्निशमन विभाग की टीम का कहना है कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। वहीं इस घटना से एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात की गति धीमी हो गई थी। ब्यूरो
आईएमएस के बाहर छात्रों में जमकर मारपीट
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएसएस कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीबीए छात्र मयंक अपनी मार्कशीट लेने बुधवार को कॉलेज आया था। मार्कशीट लेने के बाद वह कॉलेज कैंपस से निकलकर बाहर अपनी कार के पास पहुंचा। वहां उसकी कार से टेक लगाकर कुछ अन्य छात्र खड़े थे, मयंक ने उनसे हटने के लिए कहा तो वह भड़क गए। उन्होंने मयंक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। ब्यूरो