फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on 10 including policemen for giving triple talaq and pressurizing for settlement

तीन तलाक देने व समझौते का दबाव बनाने में पुलिसकर्मियों सहित 10 पर केस

Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case on 10 including policemen for giving triple talaq and pressurizing for settlement
जेवर। कस्बे के मोहल्ला कंबुहान निवासी युवती को तीन तलाक देने और फिर समझौते का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। डीसीपी महिला सुरक्षा से शिकायत के बाद युवती के ससुरालियों, दो पुलिसकर्मियों, दो अधिवक्ताओं सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला कंबुहान निवासी रहीस ने अपनी बेटी मुस्कान की शादी एक वर्ष पूर्व खुर्जा के मोहल्ला कोट निवासी सुफियान के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर मुस्कान को प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले पीड़िता जेवर अपने भाई के घर आई थी। 29 मई को मुस्कान का पति सुफियान, जेठानी शबाना, जेठ शफीक और पति का दोस्त रहीस उनके घर पहुंचे। आरोप है कि अन्य तीनों के कहने पर सुफियान ने मुस्कान को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी दो दिन बाद पंचायत करने की धमकी देकर खुर्जा चले गए। 31 मई को पीड़िता के ससुराल वाले, दो वकील और दो पुलिसकर्मियों को साथ लेकर आए और मुस्कान व मायके वालों पर एक लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। मायके वालों का दावा है कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की है। पीड़िता जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में डीसीपी महिला सुरक्षा से शिकायत की तब पुलिस ने पीड़िता के पति सुफियान, जेठ शफीक, शकील, रफीक, रहीस, नंदोई निसार व दो अधिवक्ता और दो पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed