फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of culpable homicide filed in model's death

Noida News: मॉडल के मौत मामले में गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

Mon, 12 Jun 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide filed in model's death
मॉडल के मौत मामले में गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- चार आयोजकों समेत 11 प्रतिभागियों से पुलिस ने की पूछताछ
- प्राथमिक जांच में सामने आई आयोजकों की लापरवाही
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फिल्म सिटी के लक्ष्मी स्टूडियो में फैशन शो के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से मॉडल वंशिका चोपड़ा (24) की मौत के मामले में भाई हर्ष चोपड़ा की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच में आयोजकों की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने चार आयोजकों समेत 11 प्रतिभागियों से भी सोमवार को पूछताछ की है।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोमवार को स्टूडियो के मैनेजर, शो के आयोजक, लाइटिंग ट्रस लगाने वाले ठेकेदार सहित चार लोगों से पूछताछ की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लाइटिंग सही नहीं थी। जल्दबाजी में शो का आयोजन किया गया था। वंशिका सेक्टर-62 स्थित फैशन संस्थान की छात्रा बताई जा रही है। संस्थान की ओर से ही उसे शो में भेजा गया था। शो में शामिल 11 प्रतिभागियों से भी पुलिस की टीम ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संदेह होने पर इसको नामजद में तब्दील किया जाएगा। वहीं सोमवार को वंशिका का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


ग्रेनो के फ्लैट पर लगा है ताला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी निवासी वंशिका के फ्लैट पर सोमवार को भी ताला लटका था। एओए अध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने बताया कि पूरी सोसाइटी में सोमवार को गम का माहौल रहा। बिटिया को खोने के बाद पूरी सोसाइटी के लोग सदमे में है। वह पहली बार 2019 में सोसाइटी में आई थी। भाई हर्ष के साथ फ्लैट में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में वीडियो की भी ली जा रही मदद
डीसीपी ने बताया कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि लाइटिंग के इस्तेमाल में आने वाला लोहे का जालीदार खंभा अचानक से कैसे गिरा। पुलिस घटना के पहले और तुरंत बाद के वीडियो खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed