फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against two partners in PG operator suicide case

Noida News: पीजी संचालक आत्महत्या मामले में दो पार्टनर पर मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 02:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two partners in PG operator suicide case
पीजी संचालक की आत्महत्या मामले में दो पार्टनर पर केस दर्ज
विज्ञापन


- आत्महत्या से पहले बनाया था खुद का वीडिया, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-104 में पीजी संचालक की आत्महत्या के मामले में उसके दो पार्टनर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालक के पिता का दावा है कि बेटे ने दो युवकों वीरेंद्र सिंह और सचिन कुमार गौड़ की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है। इससे पहले उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस को दी शिकायत में लोनी, गाजियाबाद निवासी जगवीर बैंसला ने कहा कि बेटा दीपक, वीरेंद्र सिंह व सचिन कुमार गौड़ के साथ पार्टनरशिप में राधे नाम से पीजी चलाते थे। तीनों ने सेक्टर-104 हाजीपुर में एक बिल्डिंग किराये पर ली थी। बिल्डिंग मालिक अजय चपराना से वीरेंद्र के नाम से अनुबंध हुआ था। राधे पीजी के अलावा दो और पीजी भी चलाते थे। इन दो पीजी को दीपक, वीरेंद्र, सचिन और दीपक के दो भाइयों ने मिलकर ले रखा था। जिनकी देखभाल दीपक, सोनू व आकाश करते थे। पिछले कुछ समय से राधे पीजी में नुकसान चल रहा था। आरोप है कि वीरेंद्र व सचिन शिकायतकर्ता के बेटों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। नुकसान की भरपाई करने के लिए दबाव बनाते थे। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर दीपक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed