फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against AOA president and three others in connection with fire in a society flat

Noida News: सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने के मामले में एओए अध्यक्ष समेत तीन पर केस

Wed, 08 Oct 2025 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Case filed against AOA president and three others in connection with fire in a society flat
- सेक्टर-107 स्थित सनवर्ल्ड वनालिका सोसाइटी में लगी थी आग, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-107 स्थित सनवर्ल्ड वनालिका सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने के मामले में सोसाइटी की एओए अध्यक्ष पूजा आनंद, उपाध्यक्ष हिमांशु नारंग समेत शिवपूजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फ्लैट निवासी ने कोतवाली सेक्टर-39 में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि सोसाइटी के गार्ड अप्रशिक्षित थे और फायर उपकरण खराब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार मसकरा ने कहा कि मार्च 2025 से मधु पांडे का फ्लैट में किराये पर रहते हैं। इसका किराया और मेंटेनेंस हर महीने देते हैं। उनके फ्लैट के बालकनी में 23 सितंबर को अचानक आग लग गई थी। इससे आग पूरे फ्लैट में फैल गई। आग लगने की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी की टीम मौके पर पहुंची। आरोप है कि सिक्योरिअी टीम ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। सभी उपकरण खराब निकले। आरोप है कि सभी सिक्योरिटी गार्ड भी अप्रशिक्षित थे। फ्लैट के अंदर पानी फेंकने वाली मशीन भी खराब थी। हौजपाइप भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसके बाद फ्लैट में रहने वाले लोग व आसपास के लोग भाग कर अपनी जान बचाई। सिक्योरिटी गार्डों ने आग लगने की सूचना भी सोसाइटी में नहीं दी।
विज्ञापन

आरोप है कि गार्डों ने अग्निशमन विभाग को भी देर से सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक पूरा फ्लैट जल गया था। आग लगने से घर के फर्नीचर, डेढ़ लाख रुपये कैश से लेकर अन्य सामान जल गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा आनंद, उपाध्यक्ष हिमांशु नारंग, शिवपूजन सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा आनंद व उपाध्यक्ष हिमांशु नारंग से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed