फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 58 including MLAs, poets and middlemen

विधायक, शायर और बिचौलियों समेत 58 पर केस दर्ज

Sat, 28 Nov 2020 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 58 including MLAs, poets and middlemen
पीड़ित निवेशकों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया संजय भाटी और जोगिंद्र अवाना का फोटो। - फोटो : Grnoida
विधायक, शायर और बिचौलियों समेत 58 पर केस दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े में 632 पीड़ितों की शिकायत पर कोर्ट के आदेश का समाचार ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को दादरी कोतवाली पुलिस ने 58 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। केस में राजस्थान के नदबई निवासी जोगिंद्र अवाना, शायर नदीम फारूख और बिचौलियों के भी नाम हैं। पीड़ित निवेशकों का दावा है कि जोगिंद्र अवाना राजस्थान में विधायक हैं। पूर्व में बसपा में रहे अवाना अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि विधायक का कहना है कि उनका इस फर्जीवाड़े से कोई लेना देना नहीं है। बताया जा रहा है कि बिचौलियों ने न केवल फर्जीवाड़े की रकम को निवेश कराने में भूमिका निभाई बल्कि कंपनी के कार्यक्रम में अफसरों को बुलाने का भी काम किया था।
अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी विकास बालियान समेत 632 पीड़ित निवेशकों ने 58 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पीड़ितों के अनुसार उन्हें गर्वित इनोवेटिव कंपनी में निवेश कर एक साल में दोगुना लाभ कमाने का झांसा दिया गया था। इस तरह पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। बाइक बोट के मुख्य दफ्तर पर 18 माह से धरना दे रहे पीड़ित मुन्ना बालियान ने बताया कि जोगिंद्र अवाना राजस्थान के विधायक हैं। पूर्व में भी उनके खिलाफ राजस्थान में वहां के पीड़ितों ने शिकायत दी थी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया था। अब कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। निवेशकों का यह भी कहना है कि जिस दौरान विधायक चुनाव लड़ रहे थे, उस दौरान संजय भाटी ने उनकी आर्थिक एवं अन्य माध्यम से काफी मदद की थी। संजय भाटी चुनाव प्रचार में भी शामिल रहा था। अब अदालत के केस दर्ज करने के आदेश के बाद उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक नोएडा के भी रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नए आरोपियों को सताने लगा कार्रवाई का डर
58 आरोपियों में गौतमबुद्ध नगर के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, लखनऊ सहित कई जिले और शहरों के लोग शामिल हैं। दो साल की जांच के बाद इनके नाम उजागर हुए हैं। अब आरोपियों को कार्रवाई का डर सताने लगा है। निवेशक इन पर जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस की गहनता से जांच की जा रही है, कई नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं। कुछ को गिरफ्तार भी किया गया है। जांच में कई बड़ी और नई जानकारियां मिली हैं। अभी विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की जानकारी नहीं मिली है। इसकी पड़ताल की जाएगी।

- राम सुरेश यादव, एसपी ईओडब्ल्यू मेरठ
संजय भाटी, बहुजन समाज पार्टी का गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रभारी रहा है, तब वह पार्टी के कार्यक्रमों में मेरे साथ शिरकत करता था। इसके अलावा बाइक बोट कंपनी या उसके फर्जीवाड़े से मेरा कोई लेना देना नहीं है। केस दर्ज के संबंध में भी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
- जोगिंद्र अवाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed