{"_id":"6068c42b8ebc3ec899797d1b","slug":"case-file-against-three-teachers-who-gpt-jobs-through-fake-documents-grnoida-news-noi575098089","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से हासिल करने वाली तीन शिक्षिकाओं पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से हासिल करने वाली तीन शिक्षिकाओं पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तीन शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें दो शिक्षिकाएं दनकौर और एक जेवर ब्लॉक में तैनात रहीं। तीनों पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के माध्यम से नौकरी हासिल करने का आरोप है। करीब 20 दिन पहले इस बात का खुलासा होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। शनिवार देर शाम तीनों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कराए गए हैं।
दनकौर के खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार ने भट्टा गांव के प्राथमिक स्कूल में तैनात आशा कुमारी और चचूला गांव के स्कूल में तैनात सुषमा रानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों शिक्षिकाएं फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई वर्षों से नौकरी कर रही थीं। शासन स्तर से कराई गई एसआईटी जांच में दोनों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। दोनों शिक्षिकाओं ने आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की फर्जी डिग्रियां लगायी थीं। वहीं जेवर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुद्गल ने शिक्षिका संतोष कुमारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार एसआईटी जांच में चार शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। दादरी में एक शिक्षिका के खिलाफ पहले ही केस दर्ज कराया जा चुका है।