फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case against 838 farmers including 38 nominated for nuisance in noida authority

नोएडा: प्राधिकरण में उपद्रव के मामले में 38 नामजद समेत 838 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Oct 2021 07:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 07:57 PM IST
सार

मांगों को लेकर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने नोएडा प्राधिकरण का ताला तोड़कर प्रवेश किया था। इस दौरान कुछ समय के लिए ताला बंद करके प्राधिकरण अधिकारी-कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया था।

विज्ञापन
Case against 838 farmers including 38 nominated for nuisance in noida authority
नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय पर गेट तोड़कर बंधक बनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने समेत अन्य आरोप में सुखवीर खलीफा समेत 838 किसानों के खिलाफ कई धाराओें में मामला दर्ज किया गया है। इनमें 38 नामजद हैं। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक वर्क सर्किल प्रथम रामचंद्र ने मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मांगों के समर्थन में भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण का ताला तोड़कर प्रवेश किया था। इस दौरान कुछ समय के लिए ताला बंद करके प्राधिकरण अधिकारी-कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया था। इससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंची। साथ ही, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अधिकारियों को अपमानित भी किया गया। सहायक प्रबंधक ने कोतवाली सेक्टर-20 में तहरीर देकर यह आरोप लगाए हैं। वहीं, किसानों ने मामला दर्ज करने पर नाराजगी व्यक्त की है। आरोप है कि प्राधिकरण और पुलिस मिलकर किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं।

विज्ञापन

गढ़ी शहदरा और याकूतपुर गांव में किसानों को मिला समर्थन
मुआवजा और आबादी व नक्शा नीति समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को किसानों ने सोमवार को आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए गढ़ी शहदरा और याकूतपुर गांवों में पंचायत कर समर्थन मांगा। इस पर दोनों गांवों के किसानों ने पूरा समर्थन दिया और कहा कि पहले की तरह सोमवार को घर-घर से किसान धरने पर पहुंचेंगे।

पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता सुखवीर पहलवान ने कहा कि प्राधिकरण 81 गांवों के किसानों की समस्याओं को हल करने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारी इस बार भी यही सोच रहे हैं कि हर बार की तरह किसान थक-हारकर घर चले जाएंगे, जबकि किसान इस बार आरपार की लड़ाई के लिए तत्पर हैं। किसान नेता आदेश नागर ने कहा कि दो माह नहीं दो साल भी किसानों को धरना देना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार हैं।

प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर 38 किसानों को नामजद करते हुए 838 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। इनमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed