{"_id":"666c49d17822f8464c0e3f1e","slug":"cargo-service-will-start-from-noida-airport-in-november-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33362-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा हवाई अड्डे से नवंबर में शुरू होगी कार्गो सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा हवाई अड्डे से नवंबर में शुरू होगी कार्गो सेवा
विज्ञापन
- कार्गो टर्मिनल की डिजाइन का काम पूरा, कार्यदायी संस्था ने यमुना प्राधिकरण को भेजी प्रगति रिपोर्ट
- सितंबर 2024 तक विमानन कंपनियां और एजेंसियों का होगा चयन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नवंबर से कार्गो सेवा शुरू हो जाएगी। कार्गो टर्मिनल की डिजाइन का काम पूरा कर लिया गया है। फिलहाल टर्मिनल का फाउंडेशन वर्क पूरा किया जा रहा है। हवाईअड्डे पर कार्गो सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ को परियोजना की प्रगति रिपोर्ट भेजी है। नवंबर में कार्गो सेवा शुरू करने के लिए सितंबर तक विमानन कंपनियां और अन्य एजेंसियों का चयन कर लिया जाएगा। अहम है कि सितंबर से हवाई अड्डे से यात्री विमानों का उड़ान प्रस्तावित है।
यीडा को भेजी गई प्रगति रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्गों टर्मिनल का फाउंडेशन वर्क जुलाई में पूरा कर लिया जाएगा। अगस्त में टर्मिनल की इमारत को फिनिशल टच दिया जाएगा। अक्तूबर से नवंबर के बीच मल्टीमाॅडल कार्गो हब संचालन के लिए तैयार हो जाएगा। यहां वेयर हाउस, लॉजिस्टिक जोन, ट्रांशिपमेंट सेंटर और वाहनों के पार्किंग की सुविधा होगी।
हवाई अड्डे पर करीब 80 एकड़ में कार्गो टर्मिनल विकसित करने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले साल फरवरी में एआइएसएटीएस के साथ अनुबंध किया था। यीडा के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मल्टीमाॅडल कार्गो हब का निर्माण तय समय सारिणी के हिसाब से चल रहा है। नवंबर तक यह पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार हो जाएगा।