फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car rams into canter on Eastern Peripheral Expressway, soldier dies

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर में घुसी कार, सिपाही की मौत

Mon, 05 Jul 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car rams into canter on Eastern Peripheral Expressway, soldier dies
दादरी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव राजतपुर के सामने कैंटर चालक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही कार कैंटर में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे सिपाही की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मथुरा निवासी गौरव (35) ट्रैफिक पुलिस का सिपाही था। उसकी तैनाती गाजियाबाद में थी। रविवार सुबह वह अपनी कार से गाजियाबाद जा रहा था। कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव राजतपुर के सामने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसकी कार कैंटर में पीछे से जा टकराई। हादसे से एक्सप्रेसवे पर आने जाने वाले वाहन चालक रुक गए। पुलिस ने घायल सिपाही को दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed