{"_id":"60e1ff058ebc3ed847769f07","slug":"car-overturns-after-taking-a-nap-on-yamuna-expressway-father-and-son-die-grnoida-news-noi5915446185","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर झपकी आने के बाद पलटी कार, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर झपकी आने के बाद पलटी कार, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर के पास चालक को झपकी आने के बाद कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। रविवार तड़के हुए हादसे में कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार में फंसे दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि इलाज के दौरान दोपहर में बेटे ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गोरखपुर जिले के बिकरी गंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी राकेश मिश्र (55) गांव में दुकान चलाते थे। उनका बड़ा बेटा अतुल मिश्र (30) गाजियाबाद की एक कंपनी में इंजीनियर था। जबकि छोटा बेटा अभिषेक मिश्र भी नौकरी करता है। दोनों बेटोें की शादी नहीं हुई है। हाल ही में अतुल की मां का गांव में ही निधन हो गया था। गांव में अंतिम संस्कार करने के बाद अतुल पिता को साथ लेकर शेवरले सेल कार से शनिवार देर रात गोरखपुर से गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ था।
रविवार तड़के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए कार नोएडा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान कार चला रहे अतुल को झपकी आ गई। कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र बुरी तरह घायल होकर कार में फंस गए। पुलिस ने एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राकेश मिश्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार दोपहर इलाज के दौरान अतुल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
हादसे के वक्त तेज थी रफ्तार, तीन बार पलटी कार
पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के हुई हादसे के समय कार की रफ्तार तेज थी। झपकी की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार तीन बार पलटी थी।