{"_id":"68b88cd611bfe7c2d801c11a","slug":"car-fell-into-the-pit-of-nagar-palikas-boring-everyone-is-safe-na-news-c-30-1-smrt1014-157844-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नगर पालिका के बोरिंग के गड्ढे में गिरी कार, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नगर पालिका के बोरिंग के गड्ढे में गिरी कार, सभी सुरक्षित
विज्ञापन
गंगोह में गणेश चौक के पास पानी से भरे गड्ढे से कार को निकालती जेसीबी। संवाद
गंगोह। इलाज के लिए मां को अस्पताल ले जा रहे परिवार की कार डिग्री कॉलेज से गणेश चौक मार्ग पर गहरे गड्ढे में समा गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित निकल आए। आरोप है कि गड्ढे को बिना बैरिकेडिंग छोड़ा गया था।
गांव जुखेड़ी निवासी वीरेंद्र मंगलवार रात करीब एक बजे अपनी बीमार मां को अस्पताल लाने के लिए कार से गंगोह आ रहे थे। कार में उनकी पत्नी, बच्चे और भाई भी मौजूद थे। जैसे ही उनकी कार डिग्री कॉलेज से गणेश चौक की सड़क पर पहुंची, वह अचानक सड़क के बीच में खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। यह गड्ढा नगर पालिका ठेकेदार ने बोरिंग कार्य के लिए खोदा था और पानी से लबालब भरा होने के चलते दिखाई नहीं दे रहा था। आरोप है कि हादसे से बचाव हेतु कोई चेतावनी पट्टी या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। हादसे के बाद परिवार किसी तरह कार से बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहा और बीमार मां को अस्पताल पहुंचाया।
सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पीडि़त परिवार एवं ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इस बारे में ईओ लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार को बैरीकेडिंग करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
- धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
बिहारीगढ़। हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाने के गांव बंजारेवाला निवासी आरिफ ने थाने पर दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पांच वर्ष पूर्व टांडा मानसिंह निवासी चिंता देवी और उसके चार बेटों अमित, विकास, सुधीर व हरीश को उसने जमीन के बयाने के तौर पर तीन लाख 32 हजार रुपये दिए थे। बार-बार कहने पर भी बैनामा नहीं किया और रुपये मांगने पर धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके चारों बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।