फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car collided with three students going to take board exams

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को कार ने मारी टक्कर

Tue, 05 Apr 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Car collided with three students going to take board exams
जेवर। कोतवाली क्षेत्र में जेवर-खुर्जा मार्ग पर कार ने बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र और कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में घायल दो छात्रों की हालात गंभीर बनी हुई है। तीनों छात्रों की परीक्षा छूट गई। पुलिस के मुताबिक तीनों छात्रों ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन

दयौरार गांव निवासी धर्मपाल सिंह का बेटा शिवम और राजू सिंह का पुत्र मनीष थोरा गांव के श्रीराम इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते है। दोनों चचेरे भाई हैं। उनके साथ थोरा गांव निवासी नवीन पुत्र नरेंद्र भी पढ़ता है। सोमवार को तीनों छात्रों का बायोलॉजी का पेपर था। सोमवार की दोपहर तीनों छात्र परीक्षा देने जनता इंटर कॉलेज जा रहे थे। जेवर खुर्जा मार्ग पर मॉडलपुर गांव के पास तेज रफ्तार इको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से छात्रों और कार चालक राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि हादसे की वजह से छात्रों के पूरे साल की मेहनत बर्बाद हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed